'महाराष्ट्र के बाद बिहार में गठबंधन सरकार तोड़ने की तैयारी', बीजेपी पर जमकर बरसे राजद नेता लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाद बिहार में गठबंधन सरकार को तोड़ने की तैयारी चल रही है।

पटना के ज्ञान भवन में नीतीश कुमार की किताब 'नीतीश कुमार अंतरंग दोस्तों की नजर से ' कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का विमोचन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने किया इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस किताब का विमोचन ऐसे समय में हो रहा है। जब हमारा देश टूट रहा है। नरेंद्र मोदी जो इस देश के पीएम हैं, वो चारों तरफ से इस देश में डाका डाल रहे हैं। राम और रहिम के बंदों के बीच मतभेद पैदा किया। गरीबी और भूखमरी मिटाने की कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमारे देश के लोकतंत्र को मिटाने की साजिश हो रही है। बिहार से बीजेपी और नरेंद्र मोदी का सफाया होना तय है।

Lalu Yadav

इसके साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी आरक्षण पर खतरा पैदा कर रहे हैं। पीएम मोदी से ज्यादा भ्रष्ट कौन हो सकता है? विधायकों को खरीदना बहुत आम हो गया है। महाराष्ट्र के बाद बिहार में गठबंधन सरकार को तोड़ने की चर्चा चल रही है, लेकिन हम एकजुट रहेंगे और संविधान को मजबूत करना जारी रखेंगे।

राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 'शरद पवार एक हैसियत हैं और ताकत हैं', पीएम मोदी ने उन्हें हिलाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं होगा, सब कुछ विफल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+