देखिए लालू, राबड़ी और सीएम नीतीश ने कैसे मनाया छठ, तस्वीरें

पटना। लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ लालू यादव सहित तमाम राजनेताओं ने भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी गीता देवी छठ कर रही थी तो दूसरी तरफ छठ के मौके पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के घर में जश्न सा माहौल रहा।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

पूर्व सीएम राबड़ी देवी खराब स्वास्थ के बाद भी छठ पूजा की इस मौके पर मीसा भारती सहित लालू की सभी बेटियां अपने बच्चों के साथ मायके आईं हैं।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

बेटियों और उनके बच्चों के आने पर लालू यादव का परिवार में एक अलग ही रौनक दिखी।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए राबड़ी देवी करीब 4:40 बजे अपने आवास में बनाए गए कुंड में पहुंची। कुंड में उतरने के बाद राबड़ी ने पूजा में इस्तेमाल होने वाले सारे सामान को सिंदूर लगाया।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

लालू यादव ,तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और उनकी बहनें अपने बच्चों के साथ कुंड के पास मौजूद थीं।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

अर्घ्य देने के लिए सूप में फलों को तालाब के किनारे सजाकर रखा गया था। पानी में उतरने के बाद राबड़ी ने पहले कुछ देर तक भगवान सूर्य की पूजा की इसके बाद उन्होंने अर्घ्य देना शुरू किया।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

लालू यादव ने पीतल के लोटे से सूप में पानी डालकर अर्घ्य दिलाने की शुरुआत की। लालू के बाद तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने एक साथ अर्घ्य दिलाया।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

लालू और दोनों बेटों द्वारा अर्घ्य दिलाने के बाद बेटियों ने अपने बच्चों के साथ राबड़ी देवी को अर्घ्य दिलाया। इस मौके पर लालू यादव ने बिहार के सभी लोगों को छठ पर्व की बधाई दी।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व के दौरान हर व्यक्ति स्वच्छता पर नजर रखता है। इस दौरान बड़े स्तर पर आत्मानुशासन दिखता है।

Lalu Yadav, Rabri devi and Nitish Kumar celebrated Chhath, photo

सीएम ने कहा कि मेरी समझ से तो यह प्रकृति और सूर्य की पूजा है। सूर्य पर ही सबकुछ निर्भर है। इससे ज्यादा जीवंत और विश्वास का कोई दूसरा पर्व नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+