होटवार जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इस वजह से दर्द से थे परेशान

होटवार जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इस वजह से दर्द से थे परेशान

Recommended Video

    Lalu Prasad Yadav complains of health problems, taken to RIMS hospital | वनइंडिया हिंदी

    पटना। चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत आज शनिवार को अचानक खराब हो गई। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी जैसे ही जेल प्रशासन को मिली तुरंत उन्हे रिम्स में भर्ती कराया गया। लालू यादव को कार्डियोलॉजी विभाग के रूम नम्बर 2 में भर्ती किया गया है। जहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रवीण झा व डॉ मृत्युंजय सरावगी उनका चेकअप कर रहे हैं। वही अपने पिता लालू यादव की तबीयत खराब होने की बात सुनने के बाद तेज प्रताप यादव राची पहुंचे और उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली थी कि हमारे पिता की तबीयत खराब है वह 2 दिनों से पेट के दर्द से काफी परेशान थे। इसलिए मैं उनका हालचाल लेने के लिए यहां पहुंचा।

    होटवार जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इस वजह से दर्द से थे परेशान

    मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर अचानक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब हो गई जिन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया। सूत्रों की अगर मानें तो लालू यादव का शुगर लेवल बढ़ चुका है उन्हें हार्ट संबंधी समस्या पहले से भी थी।वे जेल में इस वजह से दर्द से काफी परेशान थे। उसके बाद जेल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाने की सलाह दी थी। वहीं, तबीयत खराब होने की खबर सुन लालू यादव के बड़े बेटे के साथ साथ पार्टी के कई बड़े नेता रिम्स पहुंच चुके हैं।तो रिम्स के बाहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।वही रिम्स में पहुंचने के संबंध में सूचना सर्जरी विभाग के डॉ मृत्युंजय सरावगी को रिम्स प्रबंधन ने दी जिसके बाद डॉक्टरो को अलर्ट किया गया और सर्जरी विभाग के एक कमरे को फौरन खाली कराया गया। जहां लालू प्रसाद यादव का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

    लालू यादव के अस्पताल पहुंचने से पहले पार्टी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह वहा मौजूद दिखे साथ ही बातचीत करते हुए कहा कि मैं कोर्ट में उनका इंतजार कर रहा था क्योंकि आज सुनवाई थी लेकिन सुनवाई टल गई। मुझे पता चला कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल लाया जा रहा है इसलिए मैं अपने नेता से मिलने के लिए यहां चला आया।

    आपको बताते चलें कि राजनीतिक गलियारे में आज लालू प्रसाद यादव को लेकर यह चर्चा काफी जोर शोर से चल रही थी की आज सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाले के चौथे मामले में फैसला सुनाया जाने वाला था लेकिन सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह 2 दिनों की ट्रेनिंग में चले गए। इसलिए आज फैसला नहीं सुनाया गया अब सोमवार को इस मामले में फैसला आएगा। गौरतलब हो की दुमका कोषागार मामले की सुनवाई 5 मार्च को ही पूरी हो गयी थी। अब तक लालू को तीन मामलों में सजा सुनाया जा चुका है।जिनमें चाईबासा मामले में पांच साल, देवघर मामले में साढ़े तीन साल और चाईबासा के ही एक अन्य मामले में पांच साल की सजा सुनायी जा चुकी है। साथ ही साथ उन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+