बिहारः लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर सरकार को दी मुबारकबाद, जानें क्या है बधाई का कारण

पटना। बिहार के सभी 38 जिलों में पेट्रोल की कीमत सेंचुरी पार कर चुकी है। बीते रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे की बढ़ोत्तरी होते ही एकमात्र जिला बचा बेगूसराय में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये के पार हो गया। इसी मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने ही अंदाज में सरकार पर तंज कसा है। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए उन्होंने सरकार को बधाई दी है। लिखा है कि 'डबल पावर के दम पर डबल इंजन सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों में 100 रुपए पेट्रोल करने पर हार्दिक बधाई।' लालू यादव के इस बयान के बाद सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

lalu prasad yadav tweet and congratulate to nda government for petrol price

बता दें कि लालू यादव इन दिनों ने दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। लालू यादव ट्विटर से ही केंद्र और राज्य सरकार को घेर रहे हैं। महज 15 दिनों में राज्य के सभी जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचा है। सबसे पहले 12 जून को किशनगंज और जमुई जिले में पेट्रोल सौ रुपए हुआ था। इसके बाद 14 जून को मुंगेर, भागलपुर, बेतिया, अररिया और भभुआ में पेट्रोल की कीमत ने शतक लगाया।

26 जून को पटना में पेट्रोल सौ रुपए प्रति लीटर की दर से बिकने लगा। बेगूसराय एकमात्र जिला बचा था, जहां पेट्रोल की कीमत सौ रुपये से कम थी, लेकिन 27 जून को यहां भी पेट्रोल ने 100 रुपए प्रतिलीटर का आंकड़ा छू लिया। लगातार दो दिन झटका देने के बाद सोमवार को तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है, आज तेल के दाम स्थिर हैं।

बता दें कि रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। मालूम हो कि शनिवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे और डीजल की कीमतों में 37 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ था। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+