बिहारः लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को बताया थर्ड डिवीजन से पास होने वाले सीएम

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जदयू नेता थर्ड डिवीजन से परीक्षा पास कर बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। दरअसल, लालू यादव की यह टिप्पणी पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू द्वारा जीती गई सीटों को लेकर थी। ट्वीट करते हुए लालू प्रसाद यादव ने लिखा कि गिरते-पड़ते, रेंगते-लेटते, धन बल-प्रशासनिक छल के बलबूते जैसे-तैसे थर्ड डिविज़न प्राप्त 40 सीट वाला जब नैतिकता, लोक मर्यादा और जनादेश को ताक पर रखकर मुख्यमंत्री बनता है तब ऐसा होना स्वाभाविक है।

lalu prasad yadav tweet about cm nitish kumar

इसके अलावा ट्वीट करते हुए लिखा कि नीतीश नैतिकता और जनादेश को दरकिनार कर बिहार के मुख्यमंत्री बने। इसका नतीजा अब उनके अपने विधायकों और मंत्रियों द्वारा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के रूप में सामने आ रहा है। लालू प्रसाद यादव नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी और अपने विभाग के प्रमुख सचिव अतुल प्रसाद पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

लालू प्रसाद ने मदन साहनी का वीडियो बयान शेयर करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने नौकरशाही और धनबल का इस्तेमाल कर किसी तरह थर्ड डिवीजन से चुनाव जीता। अच्छी और बुरी सरकार का सवाल नहीं है। मेरी समझ से बिहार में सरकार ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+