बिहार में तेजस्वी और चिराग के गठबंधन को लेकर लालू यादव का बड़ा बयान, कहा- दोनों को साथ देखना चाहता हूं

पटना। शरद यादव से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब पत्रकारों ने तेजस्वी और चिराग पासवान के गठबंधन को लेकर सवाल किया तो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जो कुछ भी लोक जनशक्ति पार्टी में हुआ लेकिन चिराग पासवान लोजपा के नेता बने हुए हैं। हां, मैं तेजस्वी और चिराग को एक साथ देखना चाहता हूं। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बेटे व राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान के साथ गठबंधन करें।

Recommended Video

    Lalu Yadav on Alliance: Lalu Yadav बोले- हम चाहते हैं Chirag और Tejashwi साथ आएं | वनइंडिया हिंदी
    lalu prasad yadav give statement on meeting with sharad yadav

    इसके अलावा बिहार में सरकार बनाए जाने के सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम बिहार में सरकार बनाने वाले थे। मैं जेल में था लेकिन मेरे बेटे तेजस्वी यादव ने उनसे अकेले लड़ा। उन्होंने धोखा दिया और हमें (राजद) 10-15 वोटों से हराया। वहीं जब पत्रकारों ने लालू प्रसाद यादव से शरद यादव के साथ हुई मुलाकात को लेकर सवाल किया गया।

    उन्होंने कहा कि मैं शरद यादव की तबीयत के बारे में पूछताछ करने आया था, उनकी तबीयत खराब है। उनके बिना संसद सूनी है। हम तीनों - मैं, शरद भाई, और मुलायम सिंह ने कई मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है... मुलायम सिंह यादव के साथ मेरी कल की मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी।

    इसके अलावा पेगासस जासूसी मामले पर भी लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हां इस मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी लोग इसमें शामिल हैं उनका नाम भी प्रकाशित होना चाहिए। चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों खूब राजनीतिक मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को लालू प्रसाद शरद यादव से मिलने उनके आवास 7 तुगलक रोड पहुंचे। लालू प्रसाद के साथ उनकी बेटी मीसा भारती और प्रेमचंद्र गुप्ता भी थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+