लालू प्रसाद यादव को किडनी देने का पार्टी कार्यकर्ता ने किया ऐलान, कहा- कुछ भी करने के लिए तैयार

RJD member ready to donate kidney to Lalu पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ( former cm ) और राजद सुप्रीमो ( rjd supremo ) लालू प्रसाद यादव ( lalu prasad yadav ) की तबीयत को लेकर उनके समर्थक काफी चिंतित हैं। लालू प्रसाद यादव की किडनी ( kidney ) सही से काम नहीं कर रही है। धीरे-धीरे उनकी सेहत खराब होती जा रही है, जिससे उनके कार्यकर्ताओं में काफी मायूसी है। इसी कड़ी में नवगछिया ( navgachiya ) के राजद कार्यकर्ता विश्वास झा ने ऐलान किया है कि वह अपनी किडनी लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav ) को देंगे।

lalu prasad health rjd navgachiya party woker ready of donate kidney

उनकी सलामती के लिए वह अपनी किडनी देने को तैयार हैं। बता दें कि विश्वास झा अभी संगठन में जिला प्रवक्ता के पद पर हैं। विश्वास झा ने बताया कि इस मामले में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( tejashwi yadav ) और रांची स्थित रिम्स अधीक्षक को पत्र भी लिखा है।

जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने बताया कि लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की बात करते हैं। वे समाज के सभी तबके का विकास चाहते हैं। इसीलिए उनके लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राजद के अन्य कार्यकर्ता भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

राजद सप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक पिछले 20 वर्षों से वह शुगर की मरीज हैं। इससे उनकी किडनी पर असर पड़ा है। रिम्स प्रशासन के मुताबिक लालू यादव को कभी भी डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। लालू यादव को इंसुलिन दी जा रही है ताकि शुगर का लेवल नियंत्रित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+