बेटे की शादी में व्यस्त सुशील मोदी पर लालू ने ली चुटकी, 'तेज' फूंफकार पर कहा- डरो मत

सुशील मोदी के बेटे की सुरक्षा में राजद परिवार किसी तरह की सेंध नहीं लगाएगा- तेज प्रताप के इस बयान से सुशील मोदी के चिंतित बयान पर लालू ने भी चुटकी ले डाली।

पटना। लालू की राजनीति बिगाड़ने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी अपने बेटे की शादी में व्यस्त हैं, तो वहीं लालू अपने पुराने अंदाज में अब भी उन पर बरस ही रहे हैं। इस बार बेटे तेज प्रताप के बहाने लालू ने सुशील मोदी पर चुटकी ले डाली। तेज प्रताप के एक बयान के बाद सुशील मोदी का फैसला लालू के लिए टोंट कसने का मौका बन गया। दरअसल तेज प्रताप ने सुशील मोदी के बेटे की शादी पर सुरक्षा को लेकर एक बयान दिया तो सुशील मोदी ने शादी स्थल बदलने की बात कह डाली जिस पर तेज प्रताप ने बयान से ही सिसासत साधना शुरू कर दिया। तेज प्रताप का बयान ये सामने आया कि सुशील मोदी अपने बेटे की निश्चिंत होकर शादी करें, उसकी सुरक्षा में राजद परिवार किसी तरह की सेंध नहीं लगाएगा तो तेज प्रताप के बयान से सुशील मोदी के चिंतित बयान पर लालू ने भी चुटकी ले डाली।

Lalu got a pinch on Sushil Modi by his son Tej Pratap Statement

लालू ने कहा कि तेज प्रताप तो केवल फुफकारा है, सुशील मोदी काहे डर रहे हैं। लालू ने कहा की हमारी तरफ से भी उन्हें ढेरों बधाइयां, वो अपने बेटउवा की शादी करें उन्हें राजद से कोई खतरा नहीं होगा, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।

वहीं इस पर तेज प्रताप ने भी कहां कि उनका परिवार कोई आतंकवादी संगठन नहीं है कि सुशील मोदी को डरने की जरूरत है। वहीं इस शादी में राजद परिवार का पहुंचा अभी सस्पेंस में है। तेज प्रताप ने खुलकर इस विषय में कुछ भी नहीं कहा है और शादी समारोह में जाने-ना जाने का फैसला अपने पिता लालू पर छोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+