Bihar News: अब शिक्षकों की ट्रेनिंग में गुज़रेगी ईद, लोगों ने कहा- पाठक का एक और तुगलकी फरमान

KK Pathak Training Order: बिहार में चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, पक्ष विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। चुनावी बयानबाज़ी के बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के फरमान को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

होली में केके पाठक ने शिक्षकों की ट्रेनिंग लगा दी थी, जिस वजह से हिंदू समुदाय के लोगों ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी। इस फरमान पर सियासी बयानबाज़ी भी हुई थी, केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने इसे तानाशाही रवैया बताते हुए सनातन धर्म का अपमान बताया था।

KK Pathak New Order Of Teacher Training During Eid Muslim Community Angry On CM Nitish Kumar News

अब मुस्लिम समुदाय के बीच केके पाठक के फ़रमान को लेकर नाराज़गी है, लोगों ने कहा कि केके पाठक ने एक और तुगलकी फरमान जारी किया है। इसके ज़रिए वह डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं। दरअसल केके पाठक ने होली पर्व में शिक्षकों की ट्रेनिंग लगा दी थी।

अब एक बार फिर केके पाठक ने 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए लेटर जारी किया है। ग़ौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों का ईद सबसे बड़ा त्योहार होता है। चांद देखने के बाद 10 अप्रैल या फिर 11 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जाएगा।

इस बीच केके पाठक ने ट्रेनिंग को लेकर लेटर जारी किया है, जिसमें 8 से लेकर 13 अप्रैल तक शिक्षकों को ट्रेनिंग में रहना होगा। ऐसे में शिक्षकों की ईद के ट्रेनिंग करते हुए ही मनने वाली है। केके पाठक के इस आदेश के बाद से लोगों में काफी नाराज़गी है।

शिक्षक संघ के सदस्यों का कहना है कि ठीक समय पर केके पाठक अपना रंग दिखा रहे हैं। राजनीति में हिंदू मुस्लिम होता था, लेकिन अब शिक्षा में भी हिंदू मुस्लिम कर नफ़रत फैलाई जा रही है। पहले होली पर्व में हिंदू शिक्षकों को परेशान किया और अब ईद में मुस्लिम शिक्षकों की परेशानी बढ़ाई है।

अब चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी और गठबंधन के उम्मीदवार को वोट नहीं देकर इसका जवाब देंगे। लोकसभा चुनाव में तो नीतीश और एनडीए गठबंधन को वोट नहीं करेंगे। वहीं विधानसभा चुनाव में भी नीतीश की पार्टी और गठबंधन का बहिष्कार करेंगे। शिक्षा में सियासत करने वाले लोग इंसानियत के दुश्मन हैं, नीतीश कुमार इतना ही समाजवादी होते तो केके पाठक पर कार्रवाई कर दी गई होती। केके पाठक उन्हीं के शह पर तुगलकी फरमान जारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+