बिहार: जेल तोड़कर 34 कैदी फरार, हत्यारे और बलात्कारी भी भागे

पुलिस के अनुसार, बंदियों ने जेल की दीवार में छेद कर करके, लोहे की सलाखें और दरवाजे तोड़कर घटना का अंजाम दिया

नई दिल्ली। बिहार में जेल तोड़कर 34 बंदियों के भाग जाने की खबर है। मुंगेर जिले में रविवार को एक सुधार गृह की खिड़की और दरवाजे तोड़कर 34 बंदी फरार हो गए। इनमें बलात्कारी, हत्यारे और किशोर बंदी शामिल हैं। फरार बंदियों में से 12 बंदी कुछ घंटे बाद वापस लौट आए।

बिहार: जेल तोड़कर 34 कैदी फरार, हत्यारे और बलात्कारी भी भागे

पुलिस के अनुसार, बंदियों ने जेल की दीवार में छेद कर करके, लोहे की सलाखें और दरवाजे तोड़कर घटना का अंजाम दिया। मुंगेर के पुलिस प्रमुख आशीष भारती ने बताया कि बंदियों ने लोहे की सलाखे तोड़ दी और लोहे का दरवाजा भी काट दिया और रातोंरात भाग गये। उन्होंने बताया कि इनमें से कई बंदियों के खिलाफ मर्डर, रेप और चोरी जैसे मामलों में सुनवाई चल रही थी।

घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही ये जानने की कोशिश की जा रही है कोई जेलकर्मी तो कैदियों से मिला हुआ नहीं था। वहीं पुलिस फरार कैदियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस सुधार गृह में कुल 86 बंदी थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कानून का उल्लंघन करने वाले 18 साल से कम उम्र के करीब 31 हजार किशोर इस तरह के सुधार गृह में रखे गए हैं। इनमें कोई सुरक्षाकर्मी नहीं होता है।

साल 2015 में बिहार के जहानाबाद में करीब 100 कैदी जेल से भाग गये थे। जहानाबाद के कैदियों ने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई थी जिसके सहारे वो दीवार पार करने में कामयाब रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+