कौन है यूट्यूबर गौतम सिंह, जिन्होंने खेसारी लाल यादव के आरोपों पर किया पलटवार

कौन है यूट्यूबर गौतम सिंह, जिन्होंने खेसारी लाल यादव के आरोपों पर किया पलटवार

पटना, 03 मई: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस दिनों काफी परेशान हैं। खेसारी लाल यादव को परेशान करने वाले शख्स का नाम है गौतम सिंह। गौतम सिंह एक यूट्यूबर है और खुद को भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह का फैन बताते है। हाल ही में खेसरी लाल यादव ने यूट्यूबर गौतम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कई गंभीर आरोप लगाए है और सीएम नीतीश यादव से अपनी परिवारजनों को लेकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। तो वहीं अब खेसारी लाल के आरोपों के बाद यूट्यूबर गौतम सिंह ने पलटवार किया है। आइए जानते है कौन है गौतम सिंह...।

कौन है यूट्यूबर गौतम सिंह

कौन है यूट्यूबर गौतम सिंह

गौतम सिंह, बिहार के जिला गया के रहने वाले है और यूट्यूबर है। गौतम सिंह अपने साथी समर सिंह प्रताप, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई के रहने वाले है के साथ मिलकर मगहिया जवान नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाते है। मगहिया जवान नाम से यूट्यूब चैनल शुरू करने के पीछे दोनों का मकसद भोजपुरी फिल्मों में दिखाई जा रही अश्लीलता के खिलाफ अवाज उठाना था। बता दें कि इस चैनल की शुरुआत 27 जुलाई 2020 में हुई है।

गौतम सिंह कैसे आए सुर्खियों में

यूट्यूबर गौतम सिंह के सुर्खियों में आने का कारण है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव। दरअसल, गौतम ने लाइव आकर खेसारी की टैटू वाली फैन सौम्या पोखरेल और खेसारी के परिवार को कई सारी भद्दी बातें बोलीं थी। खेसारी लाल यादव ने भी इसी वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी @NitishKumar जी एवं @bihar_police से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और ज़हरीले इंसान पर ऐक्शन लें। गाली ही नहीं, बल्कि मेरे बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे ज़हरीले लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।'

खेसारी के आरोपों पर गौतम सिंह का पलटवार

खेसारी के आरोपों पर गौतम सिंह का पलटवार

दरअसल, खेसारी लाल यादव ने अपने ट्वीट में बीबी और बेटी को रेप की धमकी देने जैसे आरोप लगाए थे। जिनपर अब यूट्यूबर गौतम सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, 'अगर मैंने किसी की बेटी बहन को रेप करने की धमकी दी है तो वो वीडियो क्लिप क्यों नहीं अपलोड करते हैं।' दैनिक भास्कर.कॉम की खबर के मुताबिक, गौतम सिंह ने कहा कि खेसारी लाल यादव ने विक्टिम कार्ड खेला है। पहले भी उन्होंने जाति कार्ड खेला था। कहा कि वह इस बार अपनी वाइफ को आगे ला रहे हैं। अगर मैंने किसी प्रकार का भला बुरा बोला है तो उसका वीडियो डालना चाहिए था। अगर मैंने उनकी बेटी और वाइफ को धमकी दी है तो उन्हें वो वीडियो शेयर करना चाहिए था।

यूट्यूबर गौतम सिंह ने इन शब्दों पर जताई आपत्ति

यूट्यूबर गौतम सिंह ने इन शब्दों पर जताई आपत्ति

यूट्यूबर गौतम सिंह ने कहा कि मुझे भोजपुरी से विरोध नहीं है, बल्कि उन गानों से दिक्कत है जिसमें चोली, घागरा, जोबनवा इन सब शब्दों का प्रयोग किया जाता है। गानों में ऐसे शब्द बंद हो जानें चाहिए। यह शब्द बंद हो जाएंगे तो मैं भी विरोध करना बंद कर दूंगा। कई कलाकार हैं, जो पहले अश्लील गाते थे। मैं उन पर भी वीडियो बनता था, लेकिन वे लोग अब अश्लील गाने नहीं गाते हैं। मैंने भी पिछले 6 महीने से उन पर कोई वीडियो नहीं बनाया है।

पवन सिंह का बयान भी आया सामने

पवन सिंह का बयान भी आया सामने

इस विवाद पर अब भोजुपरी स्टार पवन सिंह का बयान भी सामने आया है। पवन सिंह फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का ज़हर बोया जा रहा है, उसपे अंकुश लगना चाहिए। नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर, और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है। भोजपुरी भाषायी कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आप, चुकीं हमारे बिहार की आत्मा कि तरह हैं इसलिए आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शिघ्र कोई ऐसा क़ानून बिहार में लाने की कृपा करें। जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+