Khan Sir AAP के टिकट पर लड़ेंगे बिहार चुनाव 2025? आप नेता संजय सिंह से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
Khan Sir Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक खास मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और तेज-तर्रार नेता संजय सिंह की पटना में चर्चित शिक्षक और यूथ आइकन खान सर से बंद कमरे में हुई मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जब बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की आहट सुनाई देने लगी है। AAP पहले ही एलान कर चुकी है कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में संजय सिंह की यह निजी भेंट और खान सर जैसे लोकप्रिय चेहरे से उनकी बातचीत को सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं माना जा रहा।

Khan Sir AAP leader Sanjay Singh: खान सर राजनीतिक पारी का संकेत?
आप नेता और खान सर की मुलाकात के बाद यह कयास और तेज हो गए हैं कि खान सर राजनीति में कदम रख सकते हैं। आम आदमी पार्टी उन्हें बिहार चुनाव 2025 में स्टार उम्मीदवार के रूप में उतार सकती है। संजय सिंह के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत और मुलाकात का दौर सिर्फ शिष्टाचार नहीं, बल्कि एक रणनीतिक राजनीतिक पहल मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Khan Sir on Pakistani Singers: क्या खान सर की शादी में पाकिस्तान से आए थे सिंगर? वीडियो में खुद दी पूरी सफाई
AAP की तैयारी और संजय सिंह का एलान
पटना के गर्दनीबाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने एलान किया कि AAP बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि पार्टी अब ऐसे चेहरों को आगे लाएगी जो शिक्षा, ईमानदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े हैं। ऐसे में खान सर का नाम स्वाभाविक रूप से चर्चा में है।
खान सर की लोकप्रियता
खान सर यूट्यूब और कोचिंग की दुनिया में लाखों युवाओं के आदर्श हैं। बिहार ही नहीं, पूरे देश में अपनी सरल शैली और जमीनी सोच के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में खान सर ने एएस खान से शादी की है। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर उनकी मुखरता ने उन्हें सिर्फ शिक्षक नहीं, एक जनमत निर्माता बना दिया है।
खान सर के चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं
हालांकि, अभी तक खान सर ने राजनीति में आने या AAP से जुड़ने की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है। ना ही वनइंडिया हिंदी खान सर का बिहार चुनाव मैदान उतर सकने का दावा करती है, लेकिन जानकारों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में इस दिशा में बड़ी घोषणा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications