Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Khan Sir on Pakistani Singers: क्या खान सर की शादी में पाकिस्तान से आए थे सिंगर? वीडियो में खुद दी पूरी सफाई

Khan Sir on Pakistani Singers Sabri Brothers: पटना वाले खान सर जितने सुलझे हुए इंसान हैं, उनकी निजी ज़िंदगी उतनी ही उलझी हुई पहेली बनी हुई है। उनका असली नाम, शादी की पुख्ता तारीख और पत्नी ए.एस. खान का बिना घूंघट वाला चेहरा जैसे सवाल आज भी लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय हैं। अब एक नया सवाल चर्चा में है-क्या खान सर ने अपनी शादी में पाकिस्तान से सिंगर बुलाए थे?

दरअसल, बिहार के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर का पटना में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) नामक कोचिंग संस्थान है, जहां वे छात्रों को नाम मात्र की फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। क्लास के दौरान छात्र अक्सर उनकी निजी ज़िंदगी से जुड़े सवाल भी पूछ लेते हैं। पाकिस्तान वाला सवाल भी इसी तरह एक क्लास से जुड़ा हुआ है।

Khan Sir on Pakistani Singers Sabri Brothers

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया

पाकिस्तानी सिंगर बुलाने की बात पर क्या बोले खान सर?

शादी के बाद कोचिंग क्लास के दौरान एक छात्र ने सवाल किया, "सर, क्या आपकी शादी में पाकिस्तान से सिंगर आए थे?" इस पर पहले तो खान सर थोड़ा चिढ़ गए, लेकिन फिर पूरे विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी।

खान सर ने बताया, "मेरी शादी में जो संगीत बजाने वाले आए थे, वो पाकिस्तान से नहीं, बल्कि मुंबई से थे। पाकिस्तान वाले साबरी ब्रदर्स अलग हैं, भला हम उनको क्यों बुलाएंगे? हमने मुंबई वाले साबरी ब्रदर्स को बुलाया था।"

उन्होंने आगे कहा, "हम ऐसे लोग नहीं हैं जो पाकिस्तान से लोगों को अपनी शादी में बुलाएं। जो साबरी ब्रदर्स हमारी शादी में आए थे, वो मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई से आए और मुंबई ही लौट गए। लेकिन सोशल मीडिया के इस ज़माने में कोई भी बात जोड़कर वायरल कर दी जाती है।"

Khan Sir on Pakistani Singers Sabri Brothers

यह भी पढ़ें- खान सर की पत्नी हिंदू हैं या मुस्लिम, AS Khan का पूरा नाम क्या है, रिसेप्शन पार्टी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं?

Sabri Brothers Pakistan: कौन हैं साबरी ब्रदर्स?

बता दें कि पाकिस्तान में सूफी कव्वाली के लिए प्रसिद्ध गुलाम फरीद साबरी और मकबूल अहमद साबरी "साबरी ब्रदर्स" के नाम से मशहूर हैं। वहीं भारत में भी सूफी संगीत के क्षेत्र में मुंबई स्थित कव्वाली ग्रुप "साबरी ब्रदर्स (आफताब हाशिम)" सक्रिय हैं। खान सर की शादी में जो कव्वाल आए थे, वे इसी भारतीय ग्रुप से जुड़े थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस ग्रुप का कनेक्शन पाकिस्तान से जोड़ दिया।

When did Khan Sir get married: खान सर की शादी कब हुई?

खान सर ने शादी की तय तारीख सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन 28 मई 2025 को कोचिंग क्लास में उन्होंने बताया कि शादी एक माह पहले हुई थी, जब भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनावपूर्ण माहौल था। उनका रिसेप्शन 2 जून को पटना में आयोजित किया गया और 6 जून को छात्रों के लिए विशेष भोज रखा गया।

Khan Sir on Pakistani Singers Sabri Brothers

Who is Khan Sir's wife A.S. Khan: कौन हैं खान सर की पत्नी ए.एस. खान?

खान सर की पत्नी का नाम ऐमन सिद्दीकी खान है, जिन्हें घर पर "जीनत" कहकर बुलाया जाता है। वे बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। ऐमन ने शुरुआती पढ़ाई सिवान से की और अपनी बड़ी बहन के साथ दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की। 2 जून को पटना में हुए रिसेप्शन में वे पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं।

Khan Sir on Pakistani Singers Sabri Brothers

साबरी ब्रदर्स ने भी शेयर किए वीडियो

खान सर की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में भारत के साबरी ब्रदर्स ने अपनी परर्फोमेंस के वीडियो अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर ने साबरी ब्रदर्स को अपनी पत्नी एएस खान व माता-पिता से भी मिलवाते हैं। उनको साबरी ब्रदर्स के बारे में बताते भी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+