बिहारः शौच करने गई नवविवाहिता से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा

खगड़िया। बिहार के खगड़िया ( Khagaria ) जिले में नवविाहिता के साथ पांच लड़कों ने गैंगरेप ( Gangrape ) की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही आरोपितों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गांव के लोगों ने सभी आरोपितों को पहचान लिया और उनमें से दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अभी भी तीन आरोपित फरार हैं। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। यह शर्मनाक घटना जिले के बहादुरपुर थाना की है।

khagariya misdeed with newly married woman

गैंगरेप का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी मे पीड़िता की मां ने बताया कि जब उनकी बेटी शौच करने के लिए निकली थी उसी वक्त आरोपितों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही आरोपितों ने यह भी धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो वह जान से मार देंगे। इसी के चलते पीड़िता ने घटना की जिक्र किसी से भी नहीं किया। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हो गया।

जिले के एसपी अमितेश कुमार ( SP Amitesh Kumar ) ने बताया कि सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इस खबर की जानकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने सदर डीएसपी आलोक रंजन को घटनास्थल पर भेजा और नवविवाहिता के परिजनों से पूछताछ की। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि डीएसपी को निर्देश दिया है कि अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+