Khagaria News: ज़मीन विवाद में महिला के प्राइवेट पार्ट को काटा, पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट

Khagaria News: बिहार के खगड़िया से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर ज़मीन विवाद में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शनिवार की शाम का यह पूरा मामला है, ग्रामीणों ने बताया कि मेहंदीपुर गांव में महिला अपने खेत में धान की बुआई कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे और महिला की पिटाई शुरू कर दी। बेरहमी की इतंह कर दी, चाकू से आंखे निकाली, प्राइवेट पार्ट को ज़ख्मी किया और फिर मौत के घाट उतार दिया।

v

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके पड़ोसी महेंद्र सिंह, रूलो सिंह, राजदेव सिंह, फुलुंगी सिंह और श्याम कुमार सिंह ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता परिवार का कहना है कि उनका पड़ोसियों के साथ पांच बीघा ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

9 साल पहले ज़मीन विवाद में ही पीड़िता के पति और देवर की भी हत्या कर दी गई थी। मामला कोर्ट में चल रहा है, आरोपी ज़मानत पर बाहर है। SHO अमलेश कुमार ने कहा कि हत्या देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि हत्यारों को महिला से काफी नफरत थी।

मेहंदीपुर गांव पहुंचे उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी पांच आरोपियों के खिलाफ 302 समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।शनिवार को हुई घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+