Khagaria Lok Sabha: वोट तो विकास के लिए होता है, जाति के नाम पर मतदान नहीं करना चाहिए, क्या है माहौल?

Khagaraia Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड रिपोर्ट लेने बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची। लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

खगड़िया लोकसभा में चुनावी कवरेज के दौरान स्थानीय लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। गयाधर यादव ने कहा कि देश में क्या समीकरण बन रहे हैं। इससे हमारे क्षेत्र में प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे पर लोगों को भ्रमित कर रही है। वोट तो विकास के नाम पर होना चाहिए।

Khagaria lok sabha voters happy with MP Mahboob Ali Kaisar, told he is very nice person bihar news

हमारे सांसद की छवि बिल्कुल साफ़ है, उन्होंने अपने क़रीब 10 सालों के कार्यकाल में जनता के मुद्दों को इतना उठाया किसी और सांसद ने सदन में नहीं उठाया है। क्योंकि हम अपने सांसद की तुलना अन्य सांसदों से कर रहे हैं। उनके मुकाबले आप खुद भी सर्वे कर के देख लीजिए कि वह विकास कार्यों के मामले में नंबर वन पर हैं।

Recommended Video

    'कांग्रेस और BJP के अलावा अन्य दलों के नेता मंत्री तो बन सकते हैं प्रधानमंत्री नहीं'

    शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जो विकास किया है। स्वास्थ्य सेवाओं में जो सुधार किया है। स्थानीय मुद्दों को जिस बेबबाकी से उन्होंने सदन में उठाते हुए हल किया है यह सराहनीय है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र की जनता पहले सांसद को पहचानती तक नहीं थी। लेकिन महबूब अली कैसर जब से सांसद बने हैं, हर एक व्यक्ति अपनी समस्या उनके सामने बेबाकी से उठाते आ रहे हैं।

    गयाधर कुमार ने कहा कि यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि एक आम आदमी को अगर उनके सांसद से शिकायत है तो वह निडर भाव से उनके शिकायत मुंह पर कह देते हैं। हमने पहला सांसद (महबूब अली कैसर) को ही देखा है जो जनता के मसले तो हल करते हैं ही लेकिन फिर भी शिकायत रह जाती है तो माफ़ी मांगते हुए उनके मसले हल कर लेते हैं। इसलिए खगड़िया में कोई समीकरण नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोटिंग होती आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+