खगड़ियाः वर्दी पहनकर आए बदमाश और लाइन में खड़ा कर तीन भाइयों को मार दी गोली, दो की मौत
खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में गुरुवार की देर रात को पुलिस की वर्दी पहन आए बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। पुलिस की वर्दी में एक दर्जन से अधिक हथियारों से लैस बदमाशों ने दशरथ सिंह के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान घर से बाहर तीन भाइयों को ले जाकर गोलियों से भून दिया। इसमें दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज बेगूसराय जिले के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बेलदौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना में मृतक के पटीदार पमपम सिंह का हाथ है। दोनों परिवारों के बीच गांव की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में ही सरपंच के मौजूदगी में पंचायत भी हुई थी, मगर विवाद सुलझा नहीं, जिस वजह से घटना हुई।
पुलिस पमपम सिंह समेत अन्य संलिप्त बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि बदमाश दीवार फांदकर आए और कमरा खुलवाकर तीनों भाईयों को दरवाजा पर ले गए और इसके बाद तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमे धनंजय सिंह और विरेन्द्र सिंह उर्फ बीजों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि पप्पू सिंह जख्मी है। घटना में पमपम सिंह भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications