कटिहारः बैंगन के खेत में शौच करने गई महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के कुरसेल थाना क्षेत्र के नवाबगंज स्कूल टोला में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बैंगन की खेत में शौच करने पर आक्रोशित खेत मालिक और उसके परिजनों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका शमरी देवी जगदीश मंडल की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है।

katihar people killed woman brutally

मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शमरी देवी घर के बगल में शौच को गई थी। उस तरफ राजेंद्र मंडल की खेत में बैंगन लगा हुआ था। शौच कर लौट रही महिला को राजेंद्र मंडल व उनके स्वजनों ने पकड़ लिया और बैगन खेत में शौच करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई शुरु कर दी।

पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया गया। इधर शोर मचने पर शमरी के स्वजन भी वहां पहुंचे। आनन-फानन में उसे बेहोश अवस्था में पड़ी शमरी देवी को कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया ।

वहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बार में सुना हर किसी ने इसकी निंदा की। स्वजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। इस संबंध में स्वजनों के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+