कटिहारः अपराधियों ने व्यवसायी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही मोहल्ले में स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सोमवार की देर रात को छिनौती करने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने पत्रकार के व्यवसायी पिता काली सिंह को गोली मार दी। घायल काली सिंह ट्रांसपोर्ट के व्यापार से जुड़े हुए हैं और उनकी कई गाड़ियां भी चलती हैं।

katihar goons did firing on journalist father

घटना के बारे में घायल काली सिंह के पुत्र राणा सिंह ने बताया कि उनके पिता बीती रात अपने किसी मित्र के साथ मोटरसाइकिल से लालीयाही मोहल्ले में किसी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से टेम्पू में सवार अज्ञात अपराधियों ने पहले तो उन दोनों से छिनतई की कोशिश की जब वह सफल नहीं हो पाए तो गोली मार दी। इस दौरान काली सिंह के हाथ-पैर और जांघ में गोली लग गई।

वहीं मौजूद काली सिंह के दोस्त पर भी बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल काली सिंह का इलाज कटिहार के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कई राउंड गोली चलने की जानकारी पुलिस को मिली है।

हालांकि अभी वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखा बरामद किया है और मामले से जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल काली सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+