बिहार: पुलिसवाले की अवैध वसूली से भड़के कावाड़िये, रोड जामकर किया हंगामा

सहरसा। सहरसा के बलवाहाट चौक को कावाड़ियों के साथ स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और रोड पर आगजनी कर हंगामा कर रहें है। साथ ही थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उसे निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 162 फिट कांवड़ ले जाने के दौरान थाना प्रभारी ने कांवड़ और जुलूस को रोक दिया साथ ही कांवड़ आगे ले जाने के लिए नजराने के तौर पर पचास हजार रुपये की डिमांड की। साथ ही नहीं देने पर कांवाड़ियों को रोके रखा।

kanwariya ruckus in saharsa due to illegal money recovery

इस बात से नाराज कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए रोड को जाम कर दिया और हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर सीमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार भी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया साथ ही उनसे इस मामले का कारण पूछ गया। कावाड़ियों ने बताया कि कांवड़ की टोली में शामिल लोग गांजा पी रहें थे उसी को थाना प्रभारी मना करने गया तो लोग उलझ गए जिसके बाद ओपी प्रभारी ने कावाड़ियों की टोली को रोक दिया। गांजा पीने को अनुमति देने के लिए ओपी प्रभारी पर रुपये मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल लोगों को समझाकर रोड पर से हटाने में पुलिस और जिला प्रसाशन लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+