कंगना के बयान पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने कहा- फर्जी झांसी की रानी तू देशद्रोही लगती है
पटना। आजादी को लेकर अभिनेत्री कंगना रनोट के बयान पर देश के कई राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने पलटवार किया है। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या ने कड़ा प्रहार किया है। रोहिणी ने कंगना का नाम लिये बिना लगातार कई ट्वीट किया और उनके बयान पर पलटवार किया है। रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि शहीदों की जान जिसे भीख लगती है फर्जी झांसी की रानी तू देशद्रोही लगती है।

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक नया इतिहास लिखा जाएगा, आजादी को भीख बता कर अंधभक्तों के पप्पा का गुणगान किया जाएगा। एक और ट्वीट कर रोहिणी आचार्या ने लिखा कि आजादी को भी भीख बताया करती है हजारों स्वतंत्रता सेनानियों को अपमान कर अंधभक्तों के पप्पा के गुणगान में चरण वंदना किया करती है।
वहीं भाजपा सांसद वरुण गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रोहिणी आचार्या ने लिखा कि ये कौन सी आजादी दिलाई तूने, सत्ता के चरण वंदन में, दासी का फर्ज निभाई तूने। इसके अलावा रोहिणी ने लिखा कि ये माफ़ी वीर सावरकर के वंशज हैं, आजादी को भी भीख बताकर, पदम श्री अवार्ड पा लेते हैं।
वहीं राजद ने भी कंगना के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि 2014 में कथित आज़ादी दिलाने वाले से, उसी आज़ादी की बदौलत Barter System योजना अंतर्गत पद्मश्री प्राप्त करने वाली "थेलनी" की शादी करा देनी चाहिए ताकि उसे 1947 में हमारे क्रांतिकारियों व महापुरुषों के सदियों लंबे संघर्षों,त्यागों,बलिदानों और वीरता से प्राप्त स्वतंत्रता "भीख" ना लगे।
वहीं भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार (11 नवंबर) को ट्वीट कर कहा, 'इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोही?' दरअसल, एक न्यूज़ चैनल पर अपने इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौता ने कहा कि 1947 में मिली आजादी भीख थी, जबकि असली आजादी 2014 में मिली है।












Click it and Unblock the Notifications