बिहार के कटिहार में लव जिहाद की शिकार हुई जूली, नाम बताया 'राज' और निकला 'तौकीर'
देश के राजधानी में आफताब द्वारा श्रद्धा के 35 टुकड़े किए जाने का मामले अभी तूल पकड़ा हुआ है, इसी बीच बिहार के कटिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सीमांचल में गल्फ कंट्री से लव जिहाद के संचालित होने की बात को प्रमाणित करता है। पीड़ित महिला जूली का कहना है कि राज नाम बताकर एक युवक ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में पता चला की उसका असली नाम तौकीर है। यही नहीं धोके में ही रख कर तौकीर ने जूली से शादी भी कर ली और खुद दुबई जाकर रहने लगा। अब तौकीर जूली का धर्म परिवर्तन करने ले लिए उसे धमकी भी दे रहा है।

फेसबुक के जरिये हुई थी दोस्ती
पूरा मामला बिहार के कटिहार ज़िले का है, जहाँ बीते दिन पुलिस के पास एक युवती जिसका नाम जूली है वह अपनी शिकायत लेकर पहुँचती है। पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए जूली बताती है कि लगभग पांच साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और एक दिन वह लड़का उससे मिलने आता है। वह लड़का जूली को अपना परिचय राज सिंह के नाम से देता है। कुछ समय बीत जाने के बाद दोनों आपस में शादी करने का फैसला करते है और फिर शादी कर लेते हैं।

शादी के बाद राज निकला तौकीर
कटिहार मनिहारी के रहने वाली जूली जब शादी के बाद ससुराल जाने की जिद करती हैं तो सुपौल के रहने वाले राज जिस का असली नाम तौकीर है, वह पहले तो जूली को ले जाने के लिए टालता रहता है। जब बात को टालने से काम नहीं चलता तब एक दिन वह जूली को अपनी बहन के घर ले जाता है। लेकिन यहाँ पर जूली को जब सच समझ आता है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। उसको पता चलता है कि राज एक मुस्लिम है और उसका असली नाम तौकीर है। राज ने उसे अब तक धोखे में रखा था और अपना हिंदू परिचय देते हुए उससे शादी की थी लेकिन वह असल में मुसलमान हैं।

"मुस्लिम धर्म को कबूल करे जूली"
पीड़ित महिला के अनुसार राज उर्फ तौकीर और उसका पूरा परिवार अब लड़की के ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाने लगा है। इसके लिए वे लोग जूली को जबरन गौ मांस खिलाने की कोशिश भी कर चुके हैं। हालांकि जूली अलग से खाना बनाकर खाती है। फिलहाल तौकीर एक बार फिर दुबई चला गया है और वहां जा कर भी जूली को धमकी दे रहा है कि वह मुस्लिम धर्म को कबूल कर ले और चुपचाप उसके ही घर में रहे। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी तौकीर द्वारा दी जा रहा है।

लव-जिहाद एक रैकेट के रूप में संचालित
जूली के अधिवक्ता राजीव कर्ण कहते हैं कि यह सीमांचल के इलाके के लिए कोई नई घटना नहीं है, यहां लव-जिहाद एक रैकेट के रूप में संचालित हो रहा है और इसमें विदेशी फंडिंग भी है, पुलिस अगर ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं लेगी तो इस इलाके के लिए लव-जिहाद आने वाले दिनों में भयानक परिणाम के रूप में सामने आएगा। प्रशासन को इस मुद्दे को बेहद ही गंभीरता से लेना होगा और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications