जीतन राम मांझी ने NDA की बढ़ाई टेंशन, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने की दे डाली धमकी, जानें क्यों नाराज हुए?
Jitan Ram Manjhi news: बिहार में एनडीए के सहयोगी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एनडीए के भीतर अपनी पार्टी के साथ कथित सौतेला व्यवहार किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री मांझी ने मोदी कैबिनेट छोड़ने की धमकी दे डाली है।
मुंगेर में भुइयां-मुसहर सम्मेलन के दौरान नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री मांझी ने सीटों के आवंटन पर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा जब हमारे कार्यक्रमों में भीड़ आ रही है, जनता हमारी है, मतदाता हमें वोट देने के लिए तैयार हैं, तो हमें सीट क्यों नहीं मिली?"

क्यों नाराज हुए जीतन राम मांझी
दरअसल, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की सहयोगी पार्टी प्रमुख मांझाी दिल्ली और झारखंड चुनाव में अपनी पार्टी को एनडीए में ना दिए जाने से नाराज हैं। बता दें दिल्ली चुनाव में चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास को एनडीए ने देवली विधानसभा सीट लड़ने को दी है जिससे मांझी नाराज बताए जा रहे हैं। याद रहे झारखंड में भी एलजेपी को भजापा ने एक सीट लड़ने के लिए दी थी।
मांझाी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने की दे डाली धमकी
मुंगरे के जमालपुर में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राम चरित मानस की चौपाई "भय बिन होय न प्रीत..." सुनाते हुए मांझाी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने की धमकी दी। मांझी ने "कहा मेरा सिर्फ एक ही प्रश्न है कि हम फरियाना नहीं चाहते कि हमको सीट दे दो लेकिन कहते हैं कि जो हमारा वजूद है, उस आधार पर सीट दो। बल्कि वे कहते हैं कि आपके अस्तित्व के आधार पर हमें कोई फायदा नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे छोड़ना होगा।"
मांझाी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा क्या यही न्याय है? क्या हमारा अस्तित्व नहीं है? उन्हें लगता है कि हमारा कोई अस्तित्व ही नहीं है, इसलिए हमें सीट नहीं दी गई। जो लोग हमारा समर्थन आधार देखना चाहते हैं उन्हें मेरी सार्वजनिक बैठकें देखनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications