Bihar Weather News: झमाझम बारिश की संभावना, 14 जिलों में तेज़ बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी
Bihar Weather News Update Today: बिहार में मौसम का मिजाज बदलते ही प्रदेश के कई ज़िले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। प्रदेश में मौसम का 27 सितंबर शुक्रवार को कैसे हालात रहेंगे, इस बाबत मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं, कहां तेज़ बारिश होगी, कहां वज्रपात की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 27 सितंबर को प्रदेश भर में झमाझम बारिश के आसार हैं। बारिश का असर राजधानी पटना में पूरे दिन रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मॉनसून ट्रफ लाइन महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से गुज़र रही है।

मॉनसून ट्रफ़ लाइन के गुज़रने की वजह से 27 सितंबर को पूरे प्रदेश में मॉनसून एक्टिव रहेगा। वहीं 28 सितंबर (शनिवार) से सक्रियता कम होती चली जाएगी। शुक्रवार को बिहार के 14 ज़िले में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में काफी तेज़ बारिश की संभावना है। वहीं सीवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, जमुई और बांका में कुछ-कुछ जगहों पर मध्यम और तेज़ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकने, मेघ गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी है।
प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में शुक्रवार को मॉनसून ज्यादा एक्टिव रहने की संभावना है। वहीं ज्यादातर जिले में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से गंगा नदी का जलसस्तर काफी बढ़ गया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार और स्थानीय समाज सेवी दिन रात राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications