Jehanabad News: IAS अलंकृता पांडे की अब इस काम के लिए खूब हो रही तारीफ, लोगों ने कहा- DM नहीं, देवी का रूप हैं

Jehanabad IAS News Today: बिहार के जहानाबाद जिले की डीएम अलंकृता पांडे अपनी कार्यशैली की वजह से जिला के लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन लोग उनके कामों की सराहना करते रहते हैं। वहीं अब उनकी एक और पहल की जमकर तारीफ़ हो रही है, लोगों ने तो यह तक कह दिया की डीएम नहीं देवी का रूप हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

जहानाबाद जिला पदाधिकारी, आइएएस अलंकृता पांडे ने गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी द्वारा जारी इस निर्देश पर लगातार अमल करते हुए गरीब औऱ असहाय लोगों की मदद की जा रही है।

IAS Alankrita Pandey

वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण: समाज कल्याण के वस्त्र वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, पूनम कुमारी ने जहानाबाद प्रखंड के पण्डुई पंचायत में महादलित बस्ती के अत्यंत निर्धन और दिव्यांग लोगों को 34 गर्म कंबल वितरित किए।

कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था: अब तक जिले में 600 से अधिक कंबलों का वितरण नगर निकाय और पंचायत स्तर पर किया गया है। ठंड से बचाव के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देशों पर जगह-जगह अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है। कुल 80 स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही गरीब, निर्धन, दिव्यांग और भिक्षुकों को ठंड से बचाने के लिए कंबलों का वितरण किया जा रहा है।

रैन बसेरा में आश्रय: जहानाबाद के लोगों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में स्थित रैन बसेरे में अब तक कुल 39 व्यक्तियों ने आश्रय लिया है। यह व्यवस्था जरूरतमंदों को ठंड से सुरक्षित रखने का एक प्रयास है। जिले में ठंड से बचने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, जिससे गरीब और असहाय लोगों को राहत मिल सके। यह पहल काफी सराहनीय है, अलंकृता पांडे डीएम नहीं देवी का रूप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+