Jehanabad News: घर से निकले बाप-बेटे, परिजनों को सताने लगी अनहोनी की आशंका, आई मौत की ख़बर
Jehanabad News: मौत एक ऐसी सच्चाई है जिसे कोई झुठला नहीं सकता है। इंसान सोचता कुछ है, लेकिन अगर मौत आनी है तो किसी न किसी वजह से आ ही जाती है। एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली ख़बर जहानाबाद से सामने आई है। जहां सुबह सवेरे एक ही परिवार के दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
बाप-बेटे परिवार वालों से मुलाक़ात कर रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में जाने के लिए घर से निकले। चेहरे पर खुशी और समारोह के जश्न के खयाल में डूबे पिता और पुत्र घर से निकले, लेकिन होनी को कुछ और ही मंज़ूर था।

सुबह सवेरे पटना-गया रेलखंड पर जहानाबद में टेहटा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाला बीघा गांव (गया जिला) के रहने वाले श्रवण कुमार और उनके पुत्र जैकी कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कि बाप-बेटे तिलक समारोह में जाने के लिए घर से खुशी-खुशी निकले थे। इसी दौरान टेहटा रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पार कर रहे थे। अचानक ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से दोनों की कट कर मौत हो गई।
बाप-बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी, उधर परिवार वालों को अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों से कॉल कर जानकारी ली लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
काफी पड़ताल करने के बाद सूचना मिली की बाप-बेटे अब इस दुनिया में नहीं रहे, ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो चुकी है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसरा हुआ है। जहानाबाद रेल थाना पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications