लालू यादव की बेटी रोहिणी के उन 3 ट्वीट में क्या था, जो नीतीश के एक्शन में आते ही कर दिए डिलीट
Nitish vs Lalu: बिहार में जारी आरजेडी और जेडीयू के बीच चल रहे 'शीत युद्ध' के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का एक पोस्ट वायरल हो गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए, जिसके बाद सियासी अटकलें बढ़ गई हैं।
रोहिणी आचार्य ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन 'खुद की नीयत में ही हो खोट...'वाला उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। रोहिणी आचार्य ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ''खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट।''

हालांकि ये पोस्ट वायरल होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। रोहिणी के इस पोस्ट के बाद जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों में खटास आने की संभावनाओं को बल मिला है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में जानकारी भी मांगी है। हालांकि दोनों पार्टियों ने इस तरह की खबरों से इनकार किया है।

रोहिणी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है...।''
अपने आखिरी ट्वीट में रोहिणी ने लिखा, 'अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां, लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..'

रोहिणी आचार्य के इन तीनों पोस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि ये अप्रत्यक्ष रूप से जेडीयू पर निशाने के रूप में देखा जा रहा है।
जानिए क्या है पूरा विवाद?
वंशवादी राजनीति पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया टिप्पणियों के बाद ये सारा विवाद शुरू हुआ।
ये जुबानी जंग तब शुरू हुई जब नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंशवाद की राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में अपने परिवार को बढ़ावा नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications