बिहारः पटना में आज से JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
JDU National Executive Meeting पटना। शनिवार से जदयू ( JDU ) की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शाम में होगी। इसके बाद रविवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ( JDU National Council Meeting ) और फिर राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ये सभी बैठक प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होंगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग प्रदेशों से जदयू नेता पटना पहुंचने लगे हैं। बैठकों में पार्टी के आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल सहित दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव में हिस्सा लेने पर भी पार्टी फैसला लेगी। जेडीयू की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। JDU की राष्ट्रीय कार्यसमिति में 225 सदस्य हैं। बैठक में देश के दूसरे राज्यों के भी JDU के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पूर्व अरुणाचल प्रदेश में जदयू को बड़ा झटका लगा।
अरुणाचल में जदयू के सात में से 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। वहीं इस मामले पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी आफाक अहमद ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में पार्टी का संगठन काफी मजबूत है। 22 दिसंबर को हमने वहां निकाय का चुनाव लड़ा है। 26 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने हैं।
वहीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गठबंधन धर्म के साथ घात बताया है। उन्होंने कहा कि इसका संदेश स्पष्ट है कि अब भाजपा को नीतीश कुमार की कतई परवाह नहीं है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार साहस दिखाकर कोई फैसला लेते हैं तो हम उसका स्वागत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications