Bihar Politics: ‘JDU सांसद का बयान मुस्लिम समुदाय को आहत करने वाला है’, ललन सिंह की बयानबाज़ी से मचा बवाल

Bihar Politics: बिहार में हुए उपचुनाव के नतीजों के एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं विपक्षी दल हार पर मंथन करते हुए अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने की रणनीति बना रहे हैं। सियासी दांव पेंच के बीच केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से जदयू सांसद ललन सिंह के बयान ने सियसी पारा चढ़ा दिया है।

जदयू नेता ललन सिंह के बयान के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस बयान का खामियाज़ा जदयू को उठाना पड़ सकता है। मुस्लिम वोट बैंक जो भी जदयू के साथ था, वह भी दूसरे दलों में तब्दील हो जाएगा।

JDU MP Lalan Singh Controversial Remarks May Alienate Muslim Voters Ahead of Bihar Elections

चुनावी रणनीतिकार बद्रीनाथ ने कहा कि कोई भी पार्टी या नेता यह दावा नहीं कर सकते कि, किसी ख़ास समुदाय का वोट उसे नहीं मिलता था और आगे भी नहीं मिलेगा। जदयू सांसद का बयान मुस्लिम समुदाय को आहत पहुंचाने वाला है। आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।

ललन सिंह के बयान पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में भी काफी नाराज़गी है। मोहम्मद ज़ाकिर ने कहा कि जदयू सांसद ललन सिंह भी अब हिंदुत्व के एजेंडे की सियासत करने लगे हैं। उनका यह बोलना कि मुसलमानों ने पहले कभी जेडीयू का समर्थन नहीं किया और आगे भी नहीं करेंगे।

नीतीश कुमार को पता है कि कौन उनका समर्थन करता है और कौन नहीं करता है। इस बयान से मुस्लिम वर्ग को काफी तकलीफ पहुंची है। अगर जदयू को मुस्लिम मतदाता वोट नहीं करते तो लगातार सीएम की कुर्सी पर नहीं बने रहते। बिना मुस्लिम समुदाय के वोट दिए जदयू का जनाधार नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू मुस्लिम मतदाताओं का महत्व समझ जाएगी। पार्टी को खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में जेडीयू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान ललन सिंह ने बिहार में अपनी सरकार बनने के बाद से अल्पसंख्यक समुदाय के वोट बैंक पर चर्चा की, उन्होंने कहा कि मुसलमान अभी भी जेडीयू को वोट देने से बचते हैं। इसके बजाय, वे उन लोगों का समर्थन करते हैं जिन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण में योगदान नहीं दिया है।

नीतीश कुमार सभी की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे उनकी वोटिंग प्राथमिकताएं कुछ भी हों। वह सिर्फ बिहार के विकास के बारे में सोचते हैं। यह प्रतिबद्धता सभी समुदायों तक फैली हुई है, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो चुनावी तौर पर उनका समर्थन नहीं करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने अति पिछड़े वर्ग पर कहा किकुछ समूहों द्वारा जाति और सामाजिक आधार पर विभाजन पैदा करने के प्रयासों किया जाता है। ललन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन को याद रखें और राजद के जाल में फंसने से बचे। वहीं चार विधानसभा सीटों पर एनडीए की निर्णायक जीत का जश्न भी मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+