'बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल, लोग हो रहे कानून का शिकार', JDU MLA ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जेडीयू विधायक ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार की जमकर आलोचना की।

नीतीश कुमार फाइल फोटो

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मंगलवार को जद(यू) विधायक डॉ. संजीव कुमार ने अपने ही सरकार की आलोचना की। उन्होंने बिहार में शराबबंदी को गलत तरीके से लागू करने के लिए अपनी ही सरकार को जिम्मेदार ठहराया। खगड़िया जिले के परबट्टा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक संजीव कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल रही है। दलित और अति पिछड़ा वर्ग के लोग कानून का शिकार हो रहे हैं। हमें फिर से कानून की समीक्षा करने की जरूरत है।

भाजपा ने साधा निशाना

बिहार में शराबबंदी कानून फुलप्रूफ है लेकिन इसका कार्यान्वयन सवालों के घेरे में है। पुलिस और माफिया के अवैध गठजोड़ के कारण बड़ी संख्या में ट्रकों में शराब की खेप आ रही है और राज्य में हर जगह उपलब्ध है। भाजपा नेताओं ने शीतकालीन सत्र के दौरान शराबबंदी, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर बिहार की सात दलों की सरकार पर निशाना साधने की योजना बनाई है और संजीव कुमार का बयान भी उन्हें अपनी बात रखने में मदद करेगा।

भाजपा ने किया प्रदर्शन

इससे पहले बीजेपी विधायकों ने बैनर और कार्ड लेकर बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि इस समय नौकरी में घोटाला चल रहा है और एनडीए सरकार के दौरान चुने गए कर्मचारियों को नीतीश-तेजस्वी सरकार ज्वाइनिंग लेटर दे रही है।

यह भी पढ़ें- 'BJP ने JDU को तोड़ने की साजिश की', बिहार CM नीतीश कुमार ने बताया क्यों हुए महागठबंधन में शामिल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+