बिहार में जहरीली शराब से 32 लोगों की मौत, JDU के विधायक बोले- 32 मरें या 50 इससे कोई फर्क नहीं पड़ता

पटना, मार्च 21। बिहार में पूर्ण रूप से लागू शराबबंदी के बीच पिछले दो दिन के अंदर जहरीली शराब से 32 लोगों की मौत हो गई है। जहरीली शराब पीनी से भागलपुर और बांका जिले में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। इस घटना के बाद से नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। ऐसे में जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए एक अटपटा बयान दे दिया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि राज्य में शराबबंदी लागू है, ऐसे में 32 लोगों की मौत हो या फिर 50 की इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

JDU MLA Gopal mandal

क्या कहा गोपाल मंडल ने ?

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा, "नीतीश कुमार ने राज्य में शराब की सभी दुकानें पहले से ही बंद कर रखी हैं, ऐसे में बिहार में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत हो जाती है या 50 लोगों की, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने निजी फायदे के लिए शराब तस्करों से जुड़े हैं।"

Recommended Video

    Bihar: शराब से मौत पर ये क्या बोल गए JDU विधायक Gopal Mandal | Liquor Ban | वनइंडिया हिंदी

    क्या है पूरा मामला?

    आपको बता दें कि होली के मौके पर बिहार के अलग-अलग जिलों में जहरीली शराब पीने से कुल मिलाकर 32 लोगों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई है। जहरीली शराब के चलते सिर्फ भागलपुर में 17 लोगों ने जान गंवाई। बांका में 12 ने दम तोड़ा। वहीं, मधेपुरा में भी 3 की मौत हुई है। कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें से कई लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है।

    पुलिस प्रशासन ने अभी इन मौतों पर चुप्पी साधी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भागलपुर के विनोद यादव की पत्नी ने बताया कि होली के दिन उनके पति ने शराब पी थी। इसके बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक लोग कुछ कर पाते, विनोद ने दम तोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+