'आत्मघाती होगा RJD के साथ JDU का विलय', अटकलें को खारिज करते हुए बोले उपेंद्र कुशवाहा

2024 के लिए महागठबंधन के चेहरे पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी दलों को एक साथ लाना होगा और फिर तय किया जाएगा कि क्या किया जाना है।

उपेंद्र कुशवाहा

राजद (RJD) के साथ जदयू (JDU) के विलय की अटकलों को उपेंद्र कुशवाहा ने खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि विलय की कोई बात नहीं है। लोगों को सोचना चाहिए कि यह कैसे हो सकता है? जद(यू) का विलय आत्मघाती होगा। क्या कोई अपने आप आत्मघाती कदम उठाता है? इस अटकलें में कोई सच्चाई नहीं है। राजद के साथ कोई विलय नहीं होगा।

वहीं, 2024 के लिए महागठबंधन के चेहरे पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी दलों को एक साथ लाना होगा और फिर तय किया जाएगा कि क्या किया जाना है। लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी दलों को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार ऐसा हो जाने के बाद, वे चेहरा तय करेंगे।

कुढ़नी उपचुनाव पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा

वहीं, इससे पहले कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू के नतीजे पर पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शायराना अंदाज़ में ट्वीट कर लिखा था कि क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। कर्तव्य पथ पर जो मिला, यह भी सही वो भी सही। कुढ़नी के परिणाम से हमें बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है। पहली सीख- "जनता हमारे हिसाब से नहीं बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा।" कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी मंथन जारी है। वहीं इस सीट पर ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार को नोटा से भी कम वोट मिले, जबकि सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ थी कि गोपालगंज सीट की तरह इस सीट पर भी एआईएमआईएम के उम्मीदवार को अच्छे खासे वोट मिल सकते हैं।

महागठबंधन ने जीत दर्ज की थी

भाजपा ने काफी विचार विमर्श के बाद केदार गुप्ता पर चुनावी दांव खेला था और पार्टी को कामयाबी भी मिली। सियासी जानकारों की मानें तो केदार गुप्ता की मतदाताओं में ज़मीनी पकड़ काफी अच्छी है। वीआईपी की वजह से महागठबंधन प्रत्याशी को चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में 712 वोटों से केदार गुप्ता हार गए थे। उन्हें 77 हज़ार 837 वोट मिले थे। महागठबंधन की तरफ से राजद उम्मीदवार अनिल सहनी ने 78 हज़ार 549 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार भी कांटे की टक्कर रही अगर मुकेश सहनी मैदान में अपने उम्मीदवार नहीं उतारते तो महागठंबधन प्रत्याशी जीत दर्ज कर सकती थी।

यह भी पढ़ें- Kurhani Assembly Result: जनता हमारे हिसाब से नहीं बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा- उपेंद्र कुशवाहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+