Bihar: नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ, 2 डिप्टी सीएम भी बने

Nitish Kumar CM Oath: नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने अपने इस बार के कार्यकाल में तीसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

पटना के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई।

Nitish Kumar Oath

लगे मोदी-मोदी के नारे

वहीं राजभवन में नीतीश कुमार के शपथ लेते वक्त मोदी-मोदी के नारे लगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंच गए थे। मालूम हो कि नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। और फिर इसके बाद वे 128 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर सरकार बनाने का दावा किया।

इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

सीएम और डिप्टी सीएम के साथ ही जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। साथ ही भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।

जदयू के श्रवण कुमार ने नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली। निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

Recommended Video

    Bihar: नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ, 2 डिप्टी सीएम भी बने

    भाजपा से तीन- सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार। जेडीयू से तीन- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है।

    128 विधायकों का समर्थन

    नीतीश के पास भाजपा के 78, जेडीयू के 45, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के चार और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है। इस्तीफे के 4 घंटे बाद नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    जानें क्या बोले नीतीश?

    इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि RJD गठबंधन में ठीक नहीं चल रहा था। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं।

    बता दें कि नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के साथ 17 महीने की महागठबंधन सरकार का भी अंत हो गया है और नीतीश कुमार फिर से पुराने खेमे में लौट आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+