तेजस्वी के खिलाफ जदयू ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, जानकारी छुपाने का आरोप

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जदयू ने निर्वाचन विभाग को महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार व राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें जदयू ने तेजस्वी के खिलाफ जानकारी छुपाने के आरोप लगाया है।

jdu give memorandum to election commission against tejashwi yadav

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tejashwi Yadav ने मां Rabri Devi संग दिया वोट | वनइंडिया हिंदी

    वहीं इस मौके पर जदयू नेता व बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी ने चुनाव आयोग के हलफनामे जानकारी छुपाई है। तेजप्रताप यादव ने भी अपने हलफनामे में सही जानकारी नहीं दी है। उन्होंने सवाल पूछा कि जो जानकारी छुपा सकता है वो सत्ता कैसे चलाएगा?।

    जदयू नेता ने बताया कि निर्वाचन विभाग ने मामले को देखने का आश्वसन दिया है। नीरज कुमार ने बताया कि तेजस्वी के नाम से उनके ननिहाल फुलवरिया और सरायकेला में कई जमीन है, जो गरीबों से नौकरी दिलाने के नाम पर लिया गया है पर इस जमीन का जिक्र तेजस्वी ने चुनाव आयोग के हलफनामे में नहीं किया है।

    जदयू नेता ने कहा कि इनके राज में नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा लिया गया, अल्पसंख्यकों की जमीन भी लिखवा ली गई थी। फिर लालू परिवार ने हीं बताया था कि तेजस्वी ही तरुण है तो फिर इस जमीन की जानकारी हलफनामे में क्यों नहीं, जब तरुण यादव और तेजस्वी एक ही हैं तो फिर चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं जिक्र किया है।

    नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव इन जीमनों को लौटाने का त्याग भी नहीं कर सकता है वो बिहार की जनता का क्या भला करेंगे। लालू परिवार ने किसी को नही छोड़ा। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो मानहानि का दावा करें या फिर गरीबों की जमीन को वापस करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+