तेजस्वी यादव के बयान को BJP ने बताया शिगूफा तो जदयू ने कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं

पटना। बीते शुक्रवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और विधायक तेजस्वी यादव राघोपुर पहुंचे हुए थे। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि घबराओ मत दो-तीन महीने में सरकार गिर जाएगी। इस बयान के बाद से प्रदेश की सियासत गरमायी हुई है। एक तरफ जहां भाजपा ने तेजस्वी यादव के बयान को शिगूफा बताया है तो वहीं जदयू ने मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताए।

jdu and bjp leaders give reply on tejashwi yadav statement

भाजपा नेता और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव के बयान को हास्यापद बताया है। पलटवार करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि ये बयान तेजस्वी यादव की बेचैनी को बताता है। सत्ता की लोलुपता इतनी ज्यादा है कि वो इस तरह के बयान देकर अपने आप को सुर्खियों में रख रहे हैं। जब वे नींद से जगते हैं तो इसी तरह का बयान देकर अपने आप को झूठी तसल्ली दे रहे हैं। ये इतने दिनों से गायब थे, अब जब अपने लोगों के बीच में गए तो शिगूफा छोड़ आए। तेजस्वी यादव का ये बयान पूरी तरह से निराधार है। उनके इस बयान में कोई तर्क नहीं है।

इसके अलावा जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव दिन में मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने लगते हैं। 204 दिन के बाद अपने क्षेत्र में गए और बोला भी तो झूठ। तेजस्वी यादव इसी तरह से अपने लोगों को बरगलाकर वोट लेते हैं। सरकार पूरी तरह से मजबूत है। सरकार के सभी सहयोगी दल आपस में मजबूत है। ऐसे में तेजस्वी अपने इस बयान के बाद और भी हल्के हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+