किसानों के समर्थन में आए जाप प्रमुख पप्पू यादव, कार्यकर्ताओं ने कई जगह रेल रोकी
पटना। सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच अब तक 10 से ज्यादा बार बात हो चुकी है, लेकिन नतीजा वहीं ढाक के तीन पात रहा है। इस बीच किसानों ने आंदोलन को और तेज करते हुए आज रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। किसान आज दोपहर 12 बजे से चार बजे तक रेल रोको आंदोलन करेंगे। रेलवे ने इसके मद्देनजर खास तैयारियां की हैं।

वहीं जन अधिकार पार्टी (जाप) कार्यकर्ता पटना के सचिवालय हॉल्ट पहुंचकर किसान बिल के समर्थन में रेल चक्का जाम की। जाप प्रमुख पप्पू यादव खुद मौजूद थे। जिस तरह से डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं उससे जाप कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर लेटे हुए हैं।
सभी कार्यकर्ता किसान बिल वापस लेने की मांग को लेकर आवाज को बुलंद कर रहे हैं। बढ़ते कीमत को लेकर आवाज उठा रहे हैं। बिहार में पप्पू यादव किसान बिल को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज एक बार फिर पप्पू यादव तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पटना सचिवालय हॉल्ट पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक को जाम के साथ-साथ रूकने का काम किया।
सभी कार्यकर्ताओं ने ट्रैक को जामकर यातायात को बाधित किया। सचिवालय हॉल्ट के पास भारी संख्या में जाप कार्यकर्ता मौजूद हैं। नालंदा जिले में भी जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर रहुई के सोहसराय हॉल्ट पर करीब 1 घंटे तक रेल की पटरी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंबानी अंडानी ने जैसे पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह तीनों कृषि बिल लाया गया है।
जन अधिकार पार्टी केंद्र सरकार से स्पष्ट मांग करती है कि यह तीनों बिल अविलंब वापस ले नहीं तो जन अधिकार पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में दिल्ली पर चढ़ाई करने का काम करेंगे और किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications