पटनाः ट्रैक पर फंसी बोलेरो से टकराई जनशताब्दी एक्सप्रेस, 4 लोगों की मौत
पटना। बिहार के गया रेलखंड के पोठही स्टेशन के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां जनशताब्दी ट्रेन से एक कार टकरा गई, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में चार लोग घायल भी हैं, जिसकी हालत गंभीर है। यह हादसा धरहरा अवैध रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करने के वक्त हुआ है। बताया जा रहा है कि पटना के रहने वाले सुमित और नीलिमा देवी अपने घर धरहरा जा रहे थे।

इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते वक्त बोलेरो का पिछला चक्का ट्रैक में फंस गया। उसी वक्त जन शताब्दी ट्रेन रफ्तार से आई और गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने बोलेरो सवार लोगों को तत्काल मदद दी, लेकिन चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बोलेरो में कितने लोग सवार थे, फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारी और जवानों ने कार में मौजूद शवों को बाहर निकाला।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के कार से टकराने पर भयानक आवाज हुई। इस दौरान ट्रेन भी पूरी तरह से हिल गई। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन दुर्घटना हो ही गई।












Click it and Unblock the Notifications