बिहारः जमुई में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
जमुई। बिहार के जमुई जिले में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव की है, जहां मंगलवार की सुबह 8 बजे चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने पूर्व मुखिया निरंजन सिंह को गोली तब मारी, जब वह सुबह गांव में टहल रहे थे।

गोली लगने से मुखिया लहू-लुहान हो कर गिर पड़े। घायल अवस्था में लोगों उन्हें उठाकर इलाज के लिए शेखपुरा ले गए। लेकिन बीच रास्ते में ही मुखिया निरंजन सिंह ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृतक निरंजन सिंह अलीगंज प्रखंड के कोल्हना पंचायत के दो बार मुखिया रहे थे।
बताया जा रहा है कि हत्या की घटना को अंजाम देने में गांव के कुछ लोगों के साथ बाहरी लोग भी शामिल थे। शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मुखिया को गोली मारी और फिर वहां से हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। मृतक पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि गांव के ही शंभू सिंह, चंदन सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है और दिलवाया है।
गोली चलाने वालों में इन दोनों के अलावा और लोग भी थे, जो बाहर से बुलाए गए थे। परिजनों का कहना है कि पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर यह हत्या को अंजाम दिया गया है। इस बार भी निरंजन सिंह पंचायत चुनाव लड़ने वाले थे।
मृतक की पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सजा दिलाई जाए। मृतक की पत्नी ने चंद्रदीप थाना के एएसआई पर भी अपराधियों के साथ है मिलीभगत का आरोप लगाया है।
गांव के एक शख्स अविनाश सिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया निरंजन सिंह सुबह गांव में ही अपने दोस्त के घर चाय पी कर अपने घर के लिए निकले थे, जैसे ही दूसरी गली में पहुंचे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व मुखिया की हत्या के बाद पूरे गांव वालों में आक्रोश है।
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पुलिस से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए सब की गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है, जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
-
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications