क्या मनीष कश्यप भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं? मनोज तिवारी ने कहा-'पीएम मोदी को पता है...'

Manoj Tiwari met Manish Kashyap: भाजपा नेता मनोज तिवारी गुरुवार को यूट्यूबर मनीष कश्यप से मिलने के लिए उनके घर पर पहुंचे थे।

Manish Kashyap Met Manoj Tiwari

वो 40 मिनट तक मनीष कश्यप के घर रुके और लंबी बातचीत की और इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि 'मैं यहां आया हूं और ये बात पीएम मोदी जी को पता है। मनीष कश्यप के साथ नाइंसाफी हुई है, जिससे हम सभी दुखी हैं।'

हम हर संभव प्रयास करेंगे: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने बताया कि 'भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल ने मनीष का समर्थन किया है, मनीष को न्याय दिलाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे, उनके साथ जो कुछ भी हुआ वो गलत है।'

'क्या मनीष कश्यप भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं?'

जब उनसे पूछा गया कि 'क्या मनीष कश्यप भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं?' तो इस बारे में मनोज तिवारी हंस दिए लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। आपको बता दें कि 'सन ऑफ बिहार' के नाम से प्रसिद्ध मनीष कश्यप बेतिया के मझौलिया के महनवा के रहने वाले हैं।

मनोज तिवारी का भव्य स्वागत हुआ

जब मनोज तिवारी वहां पहुंचे तो उनका काफी भव्य स्वागत किया गया, वो अपने स्वागत से काफी अभिभूत नजर आए। मनोज तिवारी की एक झलक पाए जाने के लिए लोग काफी बेताब नजर आए।

'भाजपा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती आई है'

मनोज तिवारी ने कहा कि 'भाजपा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती आई है और उठाती रहेगी, वो मनीष कश्यप के साथ कुछ भी गलत नहीं होने देंगे इसलिए मैं यहां पर 25 घंटे की यात्रा करके यहां आया हूं। भाजपा बिहार के लाल के साथ है और हमेशा रहेगी।'

यूट्यूबर मनीष कश्यप पर कई केस दर्ज किए

आपको बता दें कि मनीष कश्यप 21 दिसंबर को जेल से रिहा किया गया था। उन पर तमिलनाडु में मजदूरों को मारे जाने की गलत न्यूज चलाने का आरोप है, वो इसके चलते 9 महीने जेल में भी रहे। यूट्यूबर मनीष कश्यप पर कई केस दर्ज भी है।

यूट्यूबर ने भी भाजपा की तारीफ की

केवल मनोज तिवारी ने ही मनीष कश्यप की तारीफ नहीं की बल्कि यूट्यूबर ने भी भाजपा की तारीफ की है, उन्होंने कहा कि 'मुझ पर आरोप लग रहा है कि मैंने बिहार सरकार के खिलाफ काम किया है लेकिन मैंने जितने वीडियो बनाए हैं उसमें तो 55 प्रतिशत वीडियो बीजेपी शासित प्रदेश के हैं।'

भाजपा ने तो कभी भी मुझसे प्रश्न नहीं किए-मनीष कश्यप

'लेकिन भाजपा ने तो कभी भी मुझसे प्रश्न नहीं किए और ना ही मेरे काम पर सवाल उठाए, हम आजाद देश में रहते हैं और हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है इसलिए मैंने जनता की बातें रखीं लेकिन कुछ लोगों ने इसे टारगेट कर लिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+