Video:IOCL Barauni की बड़ी लापरवाही, हादसे का कर रही इंतज़ार! फाटक खुला रहता है और गुज़रती है मालगाड़ी ट्रेन
IOCL Barauni Begusarai: बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय में बरौनी रिफाइनरी की आए दिन लापरवाही सामने आते रहती है। प्लांट के अंदर और बाहर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।

IOCL Barauni News: बिहार के बेगूसराय जिला में स्थित बरौनी रिफाइनरी में आए दिन हादसा होता है, इसके बाद भी रिफाइनरी प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते हुए हादसे को निमंत्रण देता हुआ नज़र आ ही जाता है। मालगाड़ी के आवाजाही के दौरान फाटक खुला रहता है, जो कि बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
बेगूसराय गांव के महना पंचायत से देवना (तिलरथ) जाने वाले रास्ते में एक रेलवे फाटक आता है, जो कि 24 घंटे खुला रहता है। तेल लोड करने और ले जाने की मालगाड़ी (ट्रेन) की आवाजाही खुले फाटक में ही होता है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि फाटक खुला हुआ है ट्रेन गुज़र रही है।
खुले फाटक के दोनो तरफ गाड़ियों की भीड़ लगी हुई है, ट्रेन गुज़र रही है। यह बड़े हादसे का सबब बन सकती है। फाटक को बंद क्यों नहीं किया जाता है। जब वन इंडिया हिंदी के संवाददाता ने वहां ड्यूटी पर मौजूद CISF जवान से सवाल किया तो, उन्होंने कहा मेरी नई ज्वॉइनिंग है। पहले से ही ऐसे ही चला आ रहा है।
बरौनी रिफाइनरी के 10 किलोमीटर के दायरे में रह रहे ग्रामीणों ने भी रिफाइनरी प्रबंधन पर नाराज़गी जताते हुए गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि सुरक्षा मापदंडों को ताक पर रखकर यहां काम किया जा रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण खुला फाटक है। मालगाड़ी गुज़रने वक्त फाटक को गिरा देना चाहिए, लेकिन फाटक खुला ही रहता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि रिफाइनरी के ज़हरीले गैस का दंश हम लोग झेल रहे हैं। वायु प्रदुषण और दुषित जल पीने पर मजबूर हैं। रिफाइनरी से वेलफ़ेयर के नाम पर ना तो अस्पताल की व्यवस्था है, ना ही बिजली पानी की व्यवस्था है और ना ही बच्चों के शिक्षा के लिए कुछ इतज़ाम है। रिफाइनरी की वजह से बेगूसराय जिला सबसे दुषित जिला हो गया है।
ज़हरीली हवा में गांव के लोग ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं, लेकिन रिफाइनरी की तरह से कोई मदद नहीं मिलती है। स्थानीय जन प्रतिनिधि और रिफाइनरी प्रबंधन की सांठगांठ से योजनाओं की राशि बंदरबांट हो रही है। सुविधा मिलने की बात तो दूर, रिफाइनरी एसबीआई के पास लगे ATM से पैसे निकालने तक के लिए स्थानीय लोगों को नहीं दिया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि रिफाइनरी के होने से बीमारी ज़रूर मिल रही है, राहत की कोई उम्मीद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications