International Yoga Day 2023: बिहार में योग के दौरान अचानक बिगड़ी केंद्रीय मंत्री की तबीयत, AIIMS में होगा इलाज

International Yoga Day 2023: बिहार के हाजीपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के मौके पर बुधवार(21 जून) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी कोनहारा घाट कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 कार्यक्रम के बीच में ही अचानक केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर केंद्रीय मंत्री के PA ने उन्हें सहारा देते हुए सोफ़े पर बैठाया। बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया जाएग।

international-yoga-day-2023

तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि गड्ढे में गाड़ी के जाने की वजह से परेशानी हुई है। इसलिए वह योग नहीं कर पाए, योगा करने के लिए कोशिश करने पर तबीयत बिगड़ गई। वहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है, दिल्ली जाकर एम्स में इलाज करवाएंगे।

केंद्रीय मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में उन्हें बैठाया गया। आपको बता दें के कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कोनहारा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे, जब उन्होंने योग करना शुरू किया तो अचानक तबीयत बिगड़ गई। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि मुजफ्फरपुर जाने के दौरान उनकी गाड़ी गड्ढे में झटके खा गई थी। इसी वजह से उनकी नस और मांसपेशी खिंच गई थी, जिस कारण योग करने में परेशानी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+