‘सुबह 4 बजे का वक्त, चाय बनाने के लिए जलाया चूल्हा’, हुआ दर्दनाक हादसा, जमुई में अगलगी की इनसाइड स्टोरी

Jamui Aglagi Samachar: बिहार के जमुई से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है, जहां सिकंदरा चौक पर सोमवार की सुबह 4 बजे जबरदस्त हादसा हो गया। फुटपाथ पर की 10 चाय दुकानें आगलगी की चपेट में आ गई। इसमे एक चाय दुकानदार बुरी तरह झुलस गया। चश्मदीदों ने बताया कैसे ये हादसा हुआ?

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे का वक्त था। सिकंदरा के रहने वाले सुरेंद्र पंडित ने अपनी चाय दुकान खोलने के लिए पहुंचे। दुकान खोली और फिर चाय बनाने के लिए गैह चूल्हे को जलाया, इतने मे ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और भीषण आग लग गई।

inside story of painful fire accident in Jamui gas cylinder leak hone ki wajah se bhishan aglagi

सुरेंद्र जब तक मामले को समझ पाते, तब तक आग की लपटों ने आस पास की दुकानों को भी अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 7 दुकानें तो बुरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस वजह से 3 दुकानों में कम नुकसान हुआ।

अगलगी की घटना में सुरेंद्र पंडित (चाय दुकानदार) बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के लिए उसे सिकंदरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज हो रहा है। अगलगी की घटना में सैलून, मिठाई, सहित कई दुकान मालिकों को काफी माली नुकसान हुआ है।

चश्मदीदों ने बताया कि गैस सिलेंडर में लीकेज नहीं होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। सिलेंडर इस तरह से फटा, लग रहा था कि किसी ने बम ब्लास्ट कर दिया है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन पानी की कमी होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। अग्निशमन टीम ने हालात पर काबू पाया।

अग्नि शमन की टीम पहुंचने तक कई दुकानें जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदारों की मांग है कि सरकार की तरफ़ से उन्हें मुआवज़ा राशि उपलब्ध करवाई जाए, ताकि सभी लोग फिर से रोज़गार कर सकें। क्योंकि दुकान से ही उन लोगों के परिवार का गुज़ारा हो पाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+