इंडिगो स्टेट हेड रूपेश हत्याकांडः तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जताया दुख और नीतीश सरकार से मांगा इस्तीफा

Indigo State Head Rupesh Murder पटना। बिहार की राजधानी पटना में बीते मंगलवार को इंडिगो के स्टेट हेड रूपेश कुमार सिंह ( Rupesh Kumar Singh ) की बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से विपक्ष ने नीतीश सरकार को आड़े हाथ ले लिया है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( Tejashwi yadav ) ने ट्वीट कर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

Recommended Video

      Indigo Manager Shot Dead: Tejashwi Yadav ने Nitish Kumar से मांगा इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
      Indigo State Head Rupesh Murder case tejashwi yadav tweet

      इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना NDA की सामूहिक विफलता है। नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफ़ा दें।

      बता दें कि बीते मंगलवार को जब रूपेश ऑफिस से लौट रहे थे तभी बदमाशों ने शाम के वक्त करीब साढ़े चार बजे गोली मार दी। उन पर करीब 6 राउंड फायरिंग की। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि रूपेश छपरा जिले के रहने वाले थे और पटना में पुनाईचक में रहते थे।

      घटना को लेकर मृतक रूपेश के दोस्त शैलेन्द्र प्रताप ने बताया कि रूपेश काफी सुलझे हुए इंसान थे। उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि रूपेश काफी सामाजिक व्यक्ति थे, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते थे। रूपेश के दोस्त ने कहा कि सोमवार को ही रूपेश गोवा से छुट्टी मनाकर लौटे थे और अब ये घटना हो गई। उन्होंने बताया कि रूपेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पटना में रहते थे।

      वहीं भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने पटना में हुई हत्या को दुखद और गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि शून्य आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या होना दुर्भाग्यपूर्ण है, यह बिहार में NDA की नवनिर्वाचित सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है। ये घटना बिहार पुलिस पर प्रश्नवाचक चिन्ह है।

      राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि पुलिस को तीन से पांच दिन के अंदर एक निष्कर्ष पर आना ही पड़ेगा। बिहार पुलिस अपनी क्षमता से स्थिति का जायजा ले और अगर सफलता दूर लगे तो केस को बिना देर किये CBI को सौंपे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+