आयकर विभाग ने दिया लालू की करोड़ों की संपत्ति अटैच करने का आदेश

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार पर एक तरफ जहां बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर आयकर विभाग अपना शिकंजा कस रहा है।

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार पर एक तरफ जहां बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर आयकर विभाग अपना शिकंजा कस रहा है तो दूसरी तरफ रेलवे टेंडर घोटाले में भी सीबीआई पूछताछ की कार्रवाई कर रही है। इस बार आयकर विभाग द्वारा लालू यादव की 100 करोड़ से अधिक बेनामी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया। आयकर विभाग के द्वारा यह अंतिम आदेश जारी किया गया है जिसमें लालू प्रसाद यादव की संपत्ति कुर्क की जाएगी जिसकी कीमत 156 करोड़ बताई जा रही है।

IT ने दिया लालू की 156 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

आयकर विभाग के द्वारा जारी किया गया यह अंतिम आदेश में लालू प्रसाद यादव के राजधानी पटना स्थित नौ प्लॉट शामिल हैं जिसमें एक प्लॉट पर सगुना मोड़ इलाके में बिहार का सबसे बड़ा मॉल निर्माणाधीन है। इसी मॉल को लेकर लालू प्रसाद यादव के घोटाले को सामने लाया गया था और विपक्ष में बैठी सरकार लगातार 30 दिनों तक एक पर एक घोटाले को जनता और मीडिया के सामने लाती रही। आपको बताते चलें कि आयकर विभाग द्वारा 29 अगस्त को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस पूछताछ के बाद आयकर विभाग द्वारा अब बड़ी कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने 19 जून को दिल्ली से पटना, दानापुर तक लालू यादव, मीसा भारती, शैलेश कुमार, तेजस्वी ,राबड़ी देवी और उनकी दो पुत्रियों से जुड़ी एक दर्जन संपत्ति अस्थाई रुप से अटैच की थी। अब आयकर विभाग के द्वारा जारी किए गए आदेश के आधार पर लालू प्रसाद यादव की 156 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+