Begusarai Lok Sabha: 'जानवर को वोट दे देंगे लेकिन गिरिराज को नहीं, कट सकता है टिकट', क्या माहौल है?
Begusarai Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 'क्या माहौल है'। ग्राउंड रिपोर्ट लेने के लिए वन इंडिया हिंदी बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के बछवाड़ा विधानसभा पहुंची। वहां रानी इलाके के लोगों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से बात की।
रानी के स्थानीय लोगों की बातों से यह साफ़ हो गया कि उन्होंने गिरिराज सिंह को नहीं, पीएम मोदी के नाम पर वोट किया था। लेकिन अब स्थानीय सांसद गिरिराज से काफी नाराज हैं। बौआ यादव ने कहा कि हम लोगों के उम्मीदों पर स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह खड़े नहीं उतरे।

हज़ारों कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लेकर गिरिराज सिंह के विरोध में प्रदर्शन और पुतला दहन करेंगे। सिर्फ कमीशन खोरी और समाज को बांटना उनका काम है। अगर गिरिराज सिंह को हिम्मत है तो बछवाड़ा विधानसभा में आकर दिखाएं।
Recommended Video
गिरिराज सिंह ने जिस गांव को गोद लिया था, उस गांव को गोद लिया या गोद से उठाकर पटक दिया या आप लोग खुद देख लें। गांव के हालात बद से बदतर है, लेकिन आज तक उसकी सूद नहीं ली गई। कोई पूछने वाला नहीं है, सिर्फ़ दिखावे के लिए गांव गोद लिए गए थे।
बेगूसराय लोकसभा सीट पर गिरिराज सिंह के चेहरे पर मतदान नहीं हुआ था। पीएम मोदी के नाम पर लोगों ने वोट किया था। इस उम्मीद में की कुछ बदलाव ज़रूर होगा, लेकिन बदलवा तो दूर की बात। अपने क्षेत्र की जनता को सांसद के दर्शन दुर्लभ हैं। पीएम मोदी के नाम पर जानवर को वोट दे देंगे लेकिन गिरिराज सिंह को नहीं।
बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह को इस बार टिकट नहीं भी मिल सकता है। क्योंकि बेगूसराय की धरती पर धर्म में बांटकर नफ़रत फैलाने की सियासत को जनता नकार देती है। आज तक के इतिहास में बेगूसराय में इस तरह का माहौल नहीं हुआ था।
गिरिराज सिंह ने लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का काम किया। वह सिर्फ़ धर्म की सियासत कर रहे हैं। बेगूसराय में ऐसा हालात पैदा कर दिया कि जिसकी वजह से भाजपा की छवि केंद्र तक ख़राब हुई है। गिरिराज सिंह तो कहीं से भी जीतने वाले नहीं है। इस बार बेगूसराय से राकेश सिन्हा को टिकट मिलने की ज्यादा संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications