वकालत के दौरान आया आइडिया और बदल गई किस्मत, कमाई में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को दे रही है मात
Bihari Social Media Star: कहते हैं ना कि किस्मत में जो लिखा होगा वही मिलेगा। कुछ इसी तरह की कहानी बिहार के मधुबनी ज़िला से ताल्लुक रखने वाली सोशल मीडिया स्टार निधी चौधरी की है। वह अक्सर ही अपनी ड्रेसिंग सेंस और वास्तु टिप्स की वजह सुर्खियों में छाई रहती हैं।
निधी चौधरी को ज़्यादातर लोग सोशल मीडिया स्टार के तौर पर ही जानते हैं, बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि निधी वकालत में दांव आज़मा चुकी हैं। एक वक्त ऐसा भी था कि निधी दिल्ली की साकेत कोर्ट में प्रैक्टिस किया करती थीं। उनके पिता की ख्वाहिश ही थी कि निधी ज्यूडिशियरी में कैरियर बनाए।

बिहारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली निधी चौधरी ने पिता के कहने पर वकालत की पढ़ाई तो कि लेकिन फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर में ही कैरियर को आगे बढ़ाया। निधी की मानें तो वह जब कोर्ट जाती थीं तो लोग उनसे उनसे फैशन टिप्स आदी पर सवाल करते थे, उनकी ड्रेसिंग सेंस में भी काफी रुची दिखाते थे।
एस्ट्रोलॉजी, स्प्रिचुलिटी और वास्तु से जुड़े वीडियो बनाने वाली निधी चौधरी फैशन और ब्यूटी टिप्स से भी लोगों का दिल जीत रहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों में (यूट्यूब पर 5 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स, इंस्टाग्राम में 4 लाख से ज़्यादा) फॉलोअर्स हैं।

सोशल मीडिया पर निधी चौधरी के वीडियो काफी वायरल होते रहे हैं,बिना ब्लाउज़ के साड़ी पहनकर एस्ट्रोलॉजी टिप्स देने पर वह बुरी तरह ट्रोल हो गईं थी। इसके बाद वह और भी चर्चाओं में आई। साल 206 में बीमार पड़ने की वजह से उन्हें 3 महीने बेड रेस्ट करना पड़ा था।
बेड रेस्ट के दौरान ही निधी ने ब्यूटी कंटेंट के लिए ब्लॉग बनाया, नाखून बड़े होने की वजह से टाइपिंग में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्होंने वीडियो कंटेंट बनाना शुरू कर दिया। पहले वीडियो पर कुछ ही दिनों में 10 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिले।
8 महीने बाद उन्हें यूट्यूब से पहली कमाई हुई, गूगल से जानकारी हासिल कर उन्होंने कंटेंट बनाना सीखा और उसमे माहिर हो गईं। पॉलिटिकल साइंस से बीए ऑनर्स करने वाली निधी टीचर या प्रोफेसर बनना चाहती थीं, लेकिन परिवार के लोगों एलएलबी की पढ़ाई करवा दी। 3 साल एलएलबी की पढ़ाई करने बाद दिल्ली की कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की।
वकालत के दौरान बहुत सेंसिटिव चीज़ें देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ़ यूट्यूब से कमाई की शुरुआत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने वकालत से किनारा कर फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर बनने का निर्णय लिया। आज वह कंटेंट बनाते हुए कमाई के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications