Khushboo Kumari Viral Video: बच्चों को नाचते-गाते पढ़ाती है बिहार की ये टीचर, IAS दीपक सिंह ने की तारीफ
Khushboo Kumari Viral Video: बच्चों को नाचते-गाते पढ़ाती है बिहार की ये टीचर, IAS दीपक सिंह ने की तारीफ
Khushboo Kumari Viral Video: छात्र-छात्राओं को पढ़ाते हुए एक महिला टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला टीचर छात्रों को बड़े ही अनोखे अंदाज से पढ़ाती है, जिससे बच्ची भी उनके कायल हो गए हैं। बच्चों को महिला टीचर से इतना लगाव हो गया कि टीचर के स्कूल पहुंचते ही छात्रों ने उन्हें पकड़ लिया और छोड़ ही नहीं रहे। तो वहीं, आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने भी महिला टीचर का वीडियो ट्वीट कर उनकी तारीफ की है।

टीचर खुशबू कुमारी छा गई सोसल मीडिया पर
दरअसल, महिला टीचर का नाम खुशबू कुमारी है और वो बिहार के बांका जिले के कठोन मध्य विद्यालय की पढ़ाती है। बता दें कि खुशबू कुमार छात्र-छात्राओं को नाचते-गाते और खेलते हुए पढ़ाती है। इन दिनों खुशबू कुमारी के बच्चों का नाचते-गाते पढ़ाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिस वजह से महिला टीचर खुशबू कुमारी सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडियो की सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

चहक कार्यक्रम के तहर बच्चों को नाचते-गाते दे रही है शिक्षा
टीचर्स ऑफ बिहार ट्विटर हैडल के मुताबिक, खुशबू कुमारी 'चहक' कार्यक्रम के तहत बच्चों को नाचते-गाते हुए पढ़ा रही है। उन्होंने बच्चों को खुशियां देकर उन्हें विद्यालय आने को मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे है उनमें खुशबू कुमार छात्र-छात्राओं से घिरी दिखाई दे रही हैं तो दूसरी जगह प्लग्राउंड में बच्चों के साथ लुका-छिपी जैसे खेल भी खेलते हुए नजर आ रही हैं। बिहार कैडर के आईएएस और बिहार एजुकेशन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सिंह ने महिला टीचर की तारीफ की है।
IAS दीपक सिंह ने की तारीफ
दीपक सिंह ने महिला टीचर खुशबू कुमारी का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'केवल यही नहीं मायने रखता कि आप क्या पढ़ाते हैं, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आप कैसे पढ़ाते हैं और छात्रों को यह कितना समझा आता है। इसका नमूना देख लीजिए। बिहार के बांका में अपने छात्रों को पढ़ाती महिला टीचर। छात्रों के चेहरों की मुस्कान, आपको पूरी कहानी बता रही है।' इस वीडियो पर अब तक हजार लाइक और कमेंट आ चुके है।

'चहक' कार्यक्रम के बाद बच्चों में आया बदलाव
टीचर खुशबू कुमारी ने बताया कि वो पिछले 10 साल से मध्य विद्यालय कठोन में बच्चों को शिक्षा दे रही हैं। 'चहक' कार्यक्रम के बाद नाचते-गाते और खेलते हुए बच्चों को शिक्षा देने का काम शुरू हुआ था। अब यह और बड़े पैमाने पर होने लगा। इसमें उन्हें विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है। महिला टीचर ने आगे बताया कि गीत संगीत के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने से वह क्लास रूम में बोर फील नहीं करते हैं। हर बच्चों में वह अपने बच्चे की छवि देखती है।
बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागी उत्सुक्ता
स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक तुलसी राम ने बताया कि स्कूल में बच्चों के ठहराव को लेकर सरकार की ओर से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में शिक्षिका खुशबू कुमारी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इसका लाभ भी दिखने लगा है। इस तरह की पढ़ाई से स्कूल के बच्चे भी खुश हैं। नाचते-गाते पढ़ाने की शैली से बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्सुकता भी जगी है। वहीं, खुशबू कुमारी बताती है कि 'हमारे विद्यालय का वीडियो वायरल होने के बाद जब मैं विद्यालय पहुंची तो बच्चों ने इतना स्नेह व प्यार दिया कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।'












Click it and Unblock the Notifications