Video: 'हम किसी और से शादी करेंगे', पति ने पत्नी पर ढाया ज़ुल्म, इंसाफ़ की आस में परिजन
Bhojpur News: गर्दनीबाग (पटना) के रहने वाले युवक की शादी 2 साल पहले भोजपुर निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के 2 दिन बाद ही पति ने कहा कि तुम बदसूरत हो, हम दूसरी शादी करेंगे।

Patna के गर्दनीबाग के रहने वाले युवक चंदन राम की आरा निवासी सुधा देवी से शादी हुई थी। 30 अप्रैल 2021 को दोनों की शादी हुई थी। युवक ने शादी के बाद ही अपनी पत्नी पर ज़ुल्म ढाना शुरू कर दिया था। पति ने कहा कि तुम खूबसूरत नहीं हो, यहां से चली जाओ।
शादी के दूसरे दिन से चंदन अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। पत्नी को बदसूरत बोलते हुए दूसरी शादी करने की बात करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि, उसने बेल्ट से पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से महिला बेहोश हो गई।
Recommended Video
परिजनों को जब मामले की जानकारी मिली तो वह युवती को अपने साथ ले गए। शनिवार को पीड़ित परिवार ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति को थाने में बुलाया लेकिन वह नहीं आया।
पीड़ित पत्नी सुधा देवी ने कहा कि शादी दूसरे दिन के बाद से ही पति बदसूरत बोलते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दूसरी लड़की से बात भी करते रहता था, मना करने पर पत्नी की बातों को अनसुना कर देता था। परिवार वालों से शिकायत करने के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। बाद में फिर से बातचीत शुरू कर दी और पत्नी के साथ मारपीट भी करने लगा।
पीड़ित पत्नी ने कहा कि एक महीने पहले छोटी बहन उसके ससुराल आई थी। उस समय भी पति मुझे पीटने लगा, छोटी बहन बचाने आई तो उसे भी धक्का दे दिया था। वह बुरी तरह से ज़ख्मी हो गई। बहन ने अपने परिवार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पिता बेटी के ससुराल पहुंचे और बेटी को अपने साथ ले आए। सदर अस्पताल आरा में इलाज चला।
पीड़िता सुधा देवी ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह गर्भवती हुई थी, तो पति ने उसका अबॉर्शन करा दिया था। बाद में जब उसे बेटी हुई तो पति ने उसे अपने पास ही रख लिया। इस मामले में नीतू प्रिया (महिला, थाना अध्यक्ष) ने कहा कि शिकायत पर आरोपी पति को कॉल कर बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Begusarai News: IOCL Barauni में फ़र्ज़ी दस्तावेज़ जमा कर मज़दूर कर रहे हैं काम, जांच में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications