Begusarai News: IOCL Barauni में फ़र्ज़ी दस्तावेज़ जमा कर मज़दूर कर रहे हैं काम, जांच में जुटी पुलिस
Industrial Capital Of Bihar: बिहार की औद्योगिक राजधानी की संज्ञा बेगूसराय ज़िले को दी जाती है। यहा IOCL, बरौनी फर्टीलाइज़र, पेप्सी प्लांट जैसे बड़े उद्योग लगे हैं। जहां ठेकेदारी पर भी मज़दूर काम करते हैं।

Barauni Refinery: बेगूसराय में कई बड़ी कंपनियां हैं, जहां ठेकेदार के द्वारा मज़दूरों को काम मिलता है। पुलिस वेरिफिकेशन जमा करने के बाद मज़दूरों का जॉब कार्ड बनता है। खबर आ रही है कि कई मज़दूरों ने फ़र्ज़ी पुलिस वेरिफिकेशन जमा कर जॉब कार्ड बनवाया और काम कर रहे थे।
बरौनी ओपी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है। IOCl से फ़र्ज़ी दस्तावेज जमा कर काम करने वाले मज़दूरों की लिस्ट मांगी है। लिस्ट आने के बाद आरोपी मज़दूरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बरौनी रिफाइनरी रोज़गार मामले में ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय लोगों को रोज़गार नहीं मिलता है। ठेकेदार द्वारा ही लोगों को रोज़गार मिल पा रहा है। रिफाइनरी में काम करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही जॉब कार्ड बनता है। जिसके बाद मज़दूर काम कर पाते हैं।
फ़र्ज़ी पुलिस वेरिफिकेशन देकर जॉब कार्ड बनवाने के मामले में मज़दूरों का कहना है कि, वेरिफिकेशन करवाने जाते हैं तो बिना पैसे दिए वेरिफिकेशन नहीं होता है। मज़दूर घर चलाने तक का पैसा नहीं जुटा पाते हैं, ऐसे में वह वेरिफिकेशन के लिए घूस कहां से दे पाएंगे। इस वजह से कुछ मज़दूरों ने खुद से ही फ़र्ज़ी वेरिफिशन जमा कर जॉब कर लिया। पुलिस वेरिफिकेशन की ज़रूरत इसलिए होती है कि संबंधित व्यक्ति पर आपराधिक मुकदमा तो नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि मज़दूर लोग अपराध नहीं करते बस परिवार के गुज़ारा करने के लिए मजदूरी करते हैं। पैसो नहीं होने की वजह से उन्होंने इस तरह का क़दम उठाया है। पुलिस वेरिफिकेशन करवा लेते तो उनकी छवि साफ रहती, लेकिन अब उन्होंने फ़र्ज़ी तरीक़े से खुद को सत्यापित कर अपराध किया है। उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए, लेकिन उन लोगों को भी दंडित किया जाना चाहिए जो पुलिस वेरिफिकेशन के लिए घूस मांगते हैं। गरीब मज़दूर के पास घूस के लिए रुपये नहीं होते हैं, इस वजह से ही मजदूरों ने यह जुर्म कर दिया।
ये भी पढ़ें: SBI IOCL Barauni : खाता से मोबाइल नंबर नहीं बदल रहे बैंक कर्मी, नंबर नहीं पास में फिर भी मांग रहे OTP
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications