शादी के दिन से ही नहीं पसंद थी पति की छोटी हाईट, पत्नी ने किया कुछ ऐसा

Recommended Video

    Bihar: Husband की Short height से संतुष्ट नहीं थी Wife, किया ये घिनौना काम | वनइंडिया हिंदी

    पटना। कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक लड़की की उसके परिवार वालों ने आज से 2 महीने पहले शादी कर दी थी। शादी के दिन से ही लड़की अपने पति से नाखुश थी, क्योंकि ना तो उसे अपने पति का चेहरा पसंद था और ना ही उसका हाइट। शादी के बाद दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी बीच उसके बीए के एग्जाम चल रहे थे जिसका बहाना बनाकर वह घर से परीक्षा देने की बात कह कर बाहर निकली फिर वापस नहीं लौटी। कई दिनों तक वापस ना आने पर ससुराल वालों ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई है जिसके बाद से पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।

    husband was short height wife left him in patna bihar

    मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां की रहने वाली पायल प्रिया की शादी जिले के ही एक दुकानदार से कराई गई थी। पायल प्रिया कॉलेज की स्टूडेंट थी और यह शादी उसके मर्जी से नहीं हुई थी। शादी करने के लिए आए दूल्हे को देख वह शादी करने से मना कर रही थी पर परिवार वालों के दबाव के कारण उसने शादी किया और ससुराल चली गई। 2 महीने तक ससुराल में रहने के दौरान दोनों पति पत्नी के बीच हाइट और स्मार्टनेस को लेकर विवाद होता रहता था और वह मौका मिलते ही घर से भागने की फिराक में लगी हुई थी तभी उसके बीए पार्ट-2 की परीक्षा आ गई और वह परीक्षा देने के लिए घर से बाहर निकली जिसके बाद वापस नहीं लौटी।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिया को प्रतीक पसंद नहीं था क्योंकि उसकी लंबाई कम थी और वह देखने में काला था। जिसके वजह से वह उसे छोड़कर कहीं गायब हो गई है। वाह मारवाड़ी कॉलेज की स्टूडेंट थी और 27 जनवरी को बीए पार्ट 2 का एग्जाम देने कॉलेज गई थी। वही पूछताछ के दौरान उसके दोस्तों ने बताया कि शादी से पहले उसका एक बॉयफ्रेंड था और वह भी पार्ट-2 की परीक्षा के दिन से लापता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने पुराने बॉयफ्रेंड के साथ कहीं फरार हो गई है। फिलहाल पुलिस उसकी खोज कर रही है और बहुत जल्द उसे बरामद कर लेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+